Udaipur News: पट्टों की मांग पर फिर गरमाया आंदोलन, 205 गांवों में चेतावनी

यूडीए परिधि क्षेत्र में भूमि हस्तांतरण में देरी पर संघर्ष समिति नाराज, जल्द समाधान नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

 | 
Representatives of the struggle committee meeting the District Collector and UDA Commissioner over patta demands in Udaipur villages.

Udaipur Times News,उदयपुर 9 जून 2026 - यूडीए परिधि क्षेत्र के गांवों में पट्टों की मांग को लेकर चल रहा संघर्ष एक बार फिर तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। आबादी भूमि और बसावट वाले खसरों को संबंधित पंचायतों एवं नगर निगम को हस्तांतरित करने में हो रही प्रशासनिक देरी को लेकर संघर्ष समिति ने नाराजगी जताई है।

मंगलवार को संघर्ष समिति के कोर कमेटी प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल और यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना से मुलाकात कर लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण की मांग की। समिति ने कहा कि आंदोलन के चार माह बाद भी केवल आबादी भूमि से संबंधित प्रस्ताव तैयार कर कलक्टर कार्यालय भेजे गए हैं, लेकिन उनका अब तक निस्तारण नहीं हुआ है। 

समिति के संयोजक चंदन सिंह देवड़ा ने कहा कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो यूडीए परिधि क्षेत्र के 205 गांवों में आंदोलन को फिर से तेज किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के निर्देशों और सर्कुलरों के बावजूद अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं, जबकि जनता वर्षों से पट्टों की मांग कर रही है। Udaipur News

देवड़ा ने कहा कि जब तक आबादी और बसावट वाले संपूर्ण खसरों को संबंधित पंचायतों या नगर निगम को हस्तांतरित नहीं किया जाएगा, तब तक लोगों को पट्टे जारी नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि पट्टों के अभाव में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना, सरकारी ऋण तथा अन्य विकास कार्यों का लाभ नहीं मिल पा रहा है। संघर्ष समिति का कहना है कि आंदोलन के बाद नगर निगम में शामिल बड़गांव और गिरवा पंचायतों की आबादी भूमि का हस्तांतरण तो किया गया, लेकिन एक नंबर खाते और बिलानाम बसावट वाली आराजियों के प्रस्ताव अब भी लंबित पड़े हैं।

जबकि यूडीए सचिव की अध्यक्षता में गठित समिति इन प्रस्तावों को पहले ही कलक्टर कार्यालय भेज चुकी है। समिति ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए तो इस बार आंदोलन और अधिक व्यापक रूप ले सकता है। Udaipur Protest News

प्रतिनिधियों ने कहा कि वर्षों से बसे लोगों को उनके वैधानिक अधिकार के रूप में पट्टे मिलने चाहिए।

बैठक के दौरान मोहन पटेल, प्रकाश प्रजापत, भुवनेश व्यास, हेमराज गुर्जर, रवि कुमार, देवकिशन, चैनराम, शोभालाल, शंभूलाल, गोपाल गमेती, सत्यनारायण गमेती, मांगीलाल, उमेश कुमार, गोपाल मीणा, विक्रम कालबेलिया, किशनलाल सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

#Udaipur #UDA #RajasthanNews #LandRights #PattaDemand #UdaipurUpdates #PropertyRights #VillageDevelopment #LocalGovernance #Rajasthan

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News