उदयपुर के उमरडा देबारी रेलखंड के दोहरीकरण का रास्ता साफ

 | 
Debari-Umra Rail Section Doubling

 

Udaipur Times, Umra-Debari Rail Section Doubling Project: उदयपुर जिले मे रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा मे महत्वपूर्ण सफलता मिली है। केन्द्रीय रेल मंत्रालय ने उमरडा-देबारी रेल सेक्शन के दोहरीकरण परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की अंतिम घोषणा कर दी।

उमरडा-देबारी के बीच 24.78 किलोमीटर लंबी रेल दोहरीकरण के लिए की गई अधिग्रहित भूमि अब सभी तरह की बाधाओ से मुक्त होकर सीधे केंद्र सरकार के अधीन हो गई है।

इससे पूर्व सरकार ने 1 जून को रेल अधिनियम के तहत भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की थी जिस पर 6 आपत्तियाँ प्राप्त हुई थी। सक्षम प्राधिकारी ने सभी आक्षेपों पर विचार विमर्श करने के बाद उन्हे निरस्त कर दिया और अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को सौंप दी थी ।

उल्लेखनीय है की उमरडा से देबारी के नीच 24.78 किलोमीटर लंबे ट्रैक के दोहरीकरण के बाद ट्रेनों का समय पर संचालन सुनिश्चित होगा । बिना अवरोध के एक साथ दो ट्रेनें इस ट्रैक से गुजर सकेगी।    

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News