उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक को मिला “बेस्ट अरबन को-ऑपरेटिव बैंक” अवार्ड

 | 
UUCB Got Award

Udaipur Times, Banking News: 8 जून 2026।  लखनऊ के होटल रामाडा एंड कन्वेंशन सेंटर में 5 से 7 जून 2026 तक आयोजित भारत रत्न सहकारिता सम्मान 2026 समारोह में उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को राजस्थान श्रेणी में “बेस्ट अरबन को-ऑपरेटिव बैंक” अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सहकारिता बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन, बेहतर बैंकिंग सेवाओं तथा ग्राहकों के प्रति समर्पण के लिए प्रदान किया गया।

समारोह में देशभर की सहकारी संस्थाओं एवं बैंकों को उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक को यह प्रतिष्ठित सम्मान सहकारी बैंकिंग क्षेत्र में उसके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं मजबूत वित्तीय प्रबंधन के लिए प्रदान किया गया।

बैंक की ओर से यह पुरस्कार बैंक के अध्यक्ष तौसीफ हुसैन, उपाध्यक्ष आफताब गुल अत्तारी, निदेशक अनीस डी.एम. तथा मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीना बानू मेहमूदा ने ग्रहण किया।

इस अवसर पर बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी समीना बानू मेहमूदा ने कहा, “यह सम्मान बैंक परिवार की मेहनत, समर्पण और ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है। हमारा प्रयास सदैव आधुनिक एवं पारदर्शी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने का रहा है। यह उपलब्धि हमें भविष्य में और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।”

बैंक के अध्यक्ष तौसीफ हुसैन ने इस उपलब्धि पर बैंक के सभी कर्मचारियों एवं ग्राहकों को बधाई देते हुए कहा कि बैंक आगे भी सहकारिता एवं बैंकिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक को पूर्व में भी विभिन्न संस्थानों द्वारा उत्कृष्ट बैंकिंग सेवाओं एवं बेहतर वित्तीय प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा चुका है। यह सम्मान बैंक की निरंतर प्रगति एवं ग्राहकों के विश्वास को दर्शाता है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News