दी उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को Best Digital Bank श्रेणी प्रथम पुरस्कार

10वीं ऑल इंडिया को-ऑपरेटिव बैंकिंग समिट एंड अवार्ड्स 2026 सम्पन्न
 | 

उदयपुर 14 मई 2026। क्रेस्ट इन्फोमीडिया के तत्वावधान में ’’टेक्नोलोजी, इनोवेशन, डिजिटल इंटीग्रेशन और स्ट्रेटेजिक ट्रांसफॉर्मेशन की अरबन को-ऑपरेटिव बैंकों के भविष्य को नया आकार देने में भूमिका’’ थीम पर ’’ऑल इंडिया को-ऑपरेटिव बैंकिंग समिट एंड अवार्ड्स 2026’’ का आयोजन 8-9 मई 2026 को होटल वेस्टिन, पूणे में सम्पन्न हुआ जिसमे दी उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को वर्ष 2025-26 में Best Digital Bank श्रेणी में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ नागरिक सहकारी बैंक के प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया। बैंक की ओर से निदेशक सबीहा ज़री लुकमानी एवं IT प्रबन्धक मसर्रत राज ने अवार्ड ग्रहण किया।

उक्त कायर्क्रम मे 300 से अधिक बैंकों के प्रतिनिधियों एवं 50 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों की कम्पनियों द्वारा स्टाल लगाकर अपने उत्पादों की जानकारी उपलब्ध कराई। आयोजन के मुख्य अतिथि दीपक तवारे, आई ए एस, सहकारिता आयुक्त एवं सहकारी समितियां रजिस्ट्रार  महाराष्ट्र सरकार उपस्थित रहे।

मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीमति समीना बानु मेहमूदा ने बताया कि इस वर्ष देश की बहुत सी नागरिक सहकारी बैंकों ने इस अवार्ड हेतु आवेदन किया था। जिसमें नागरिक सहकारी बैंक Tier-3 में वर्ष 2025-26 के लिए Best Digital Bank श्रेणी में दी उदयपुर अरबन को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित कर देश का सर्वश्रेष्ठ नागरिक सहकारी बैंक घोषित किया।

बैंक अध्यक्ष तौसीफ हुसैन ने बताया कि हमारी बैंक में नई तकनीक का तत्काल प्रयोग करने, नई नई सुविधाओं को कम लागत में प्रारम्भ करने एवं ग्राहकों को सहजता पूर्वक उपलब्ध कराने के साथ साथ वर्ष पर्यन्त बैंक की प्रगति हेतु लगन एवं कडी मेहनत को सम्मान देते हुए क्रेस्ट इन्फोमीडिया द्वारा आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।

#UdaipurUrbanBank #BestDigitalBank #BankingAward2026 #DigitalBanking #CooperativeBank #UdaipurNews #BankingInnovation #IndiaBanking #PuneSummit #RajasthanNews