उदयपुर में 28-29 नवंबर को जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी

नया खेड़ा गांव के पास मुख्य राइजिंग लाइन में लीक 
 | 

उदयपुर, 27 नवंबर 2025। शहरी जल परियोजना नगर उपखंड पंचम अंतर्गत नांदेश्वर–सीसारमा रोड पर नया खेड़ा गांव के पास मुख्य राइजिंग लाइन में लीक होने की सूचना मिली है। इस कारण शहर के कई क्षेत्रों में आगामी शुक्रवार और शनिवार को जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता राजसिंह मनात ने बताया कि लिकेज दुरुस्त किए जाने तक एकलव्य कॉलोनी, सज्जननगर कॉलोनी, छीपा कॉलोनी, कोर्ट परिसर तथा अशोक नगर टंकी क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी।

अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे आवश्यकतानुसार पानी संग्रह कर लें तथा मरम्मत कार्य पूरा होने तक सहयोग बनाए रखें।

#Udaipur #UdaipurNews #RajasthanNews #WaterSupply #UdaipurUpdates #Nandeshwar #Sisarma #Nayakheda #AshokNagar #Sajjangarh #EklavyaColony #UdaipurLocal