उदयपुर को जल्द मिलेगी हाईकोर्ट बेंच: मुख्यमंत्री का आश्वासन

मेवाड़- वागड़ के 44 साल पुराने संघर्ष को जल्द मिलेगी सफलता, मुख्यमंत्री ने प्रक्रिया शुरू करने का दिया भरोसा

 | 
Udaipur will get high court bench

उदयपुर, 7 नवंबर 2025 - राजस्थान के मुख्यमंत्री ने दिया आश्वासन जल्दी होगी हाईकोर्ट बेंच की स्थापना करने की प्रक्रिया अब मिलेगा मेवाड़ वागड़ को 44 वर्षों के संघर्ष का परिणाम।

बार एसोसिएशन उदयपुर मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट बेंच संघर्ष समिति के संयुक्त तत्वाधान में आज हर माह के भांति इस माह की 7 तारीख को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरक्त होकर आंदोलन करते हुए प्रदर्शन किया।

आज धरने में बार एसोसिएशन के कई अधिवक्ता है एकत्रित होकर अपने-अपने विचार रखें और विश्वास दिया कि वह तन मन धन से उक्त आंदोलन में सहयोग कर रहे थे और आगे भी सहयोग करते हुए इसे सफल बनाएंगे।

बार एसोसिएशन उदयपुर के महासचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने बताया कि आज पर अध्यक्ष चंद्रभान सिंह शक्तावत की अध्यक्षता में बार एसोसिएशन उदयपुर का एक प्रतिनिधिमंडल  मुख्यमंत्री उदयपुर प्रवास के लिए पधारे जिस पर बार एसोसिएशन उदयपुर का प्रतिनिधिमंडल उनसे मुलाकात कर उनको उदयपुर में मेवाड़ वागड़ हाईकोर्ट बेंच की स्थापना हेतु निवेदन किया जिस पर मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि उदयपुर में जल्द ही हाईकोर्ट बेंच की स्थापना की प्रक्रिया चालू की जावेगी और उक्त आंदोलन को अब विराम मिलेगा।

प्रतिनिधिमंडल में शंभू सिंह राठौड़, रोशन लाल जैन, गिरजा शंकर मेहता, अरुण कुमार व्यास, मोहम्मद शरीफ छिपा, चंद्रभान सिंह शक्तावत, महावीर प्रसाद शर्मा आदि ने डबोक एयरपोर्ट एक होटल में पर मुलाकात कर विस्तृत चर्चा करते हुए ज्ञापन प्रेषित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News