उदयपुर में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान, महिला वॉलंटियर्स का सम्मान
राजस्थान पुलिस ने महिला सुरक्षा, साइबर जागरूकता, कानूनी अधिकार और हेल्पलाइन सेवाओं की दी जानकारी।
Udaipur Times News, Udaipur Women Safety Campaign, उदयपुर 8 जुलाई 2026 - उदयपुर में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत महिला वॉलंटियर्स का सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों पर किया जागरूक उदयपुर।
राजस्थान पुलिस द्वारा संचालित महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को मोहनलाल सुखाड़िया रंगमंच सभागार, नगर निगम उदयपुर में महिला वॉलंटियर्स के साथ संवाद एवं महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें जिलेभर से महिला वॉलंटियर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनी, जनप्रतिनिधि, शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि, महिला अधिवक्ता, विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। Women Safety Sankalp Campaign
कार्यक्रम के दौरान समाज में महिला सुरक्षा और जागरूकता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान भी किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन ने महिला सुरक्षा को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए महिला हेल्पलाइन 1090, राजकोप ऐप, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण, महिला बीट अधिकारी योजना और कालिका पेट्रोलिंग यूनिट सहित महिला सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सेवाओं की जानकारी दी।
उन्होंने नागरिकों से इन सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। एमबी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. आर.एल. सुमन ने महिलाओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य, नियमित स्वास्थ्य जांच और पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला। पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी ने साइबर अपराधों से बचाव, ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग और साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी। Udaipur Police News
पुलिस उप अधीक्षक छवि शर्मा ने राजकोप ऐप, वरिष्ठ जन संबल योजना और पुलिस की नागरिक हितैषी सेवाओं की जानकारी साझा की। पुलिस निरीक्षक टीना ने विशाखा गाइडलाइन और कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (POSH Act) से संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी।
उप निरीक्षक हितेश यादव ने नौकर एवं किरायेदार सत्यापन की प्रक्रिया बताई, जबकि सीडब्ल्यूसी सदस्य यशोदा पंड्या और पूर्व राजस्थान बाल आयोग सदस्य शैलेन्द्र पंड्या ने बाल अधिकारों और उनके संरक्षण पर जानकारी साझा की।
कार्यक्रम में विशेषज्ञ वक्ताओं ने महिला अपराधों से जुड़े कानूनी प्रावधानों और कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर भी जानकारी दी। Women's Rights Awareness
#Udaipur #RajasthanPolice #WomenSafety #WomenSafetySankalpCampaign #WomenEmpowerment #UdaipurNews #RajCopApp #CyberSafety #Helpline1090 #POSHAct #WomenVolunteers #LegalAwareness #RajasthanNews #CommunityPolicing #SafetyAwareness
