Youth Congress ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका


Youth Congress ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका 
 

केंद्र सरकार को बताया तानाशाह 

 
Youth Congress protest

उदयपुर 22 मार्च 2024। Udaipur Youth Congress ने केंद्र सरकार द्वारा NSUI और Youth Congress के बैंक खाते फ्रिज करने के खिलाफ देश भर में हो रहे धरना प्रदर्शनों की कड़ी में शुक्रवार को धरण प्रदर्शन किया और अपना विरोध दर्ज करवाया। 

इस को लेकर कांग्रेस कार्यकर्त्ता दोपहर में शहर के व्यस्ततम चौराहे चेतक चौराहे पर पहुंचे जहाँ उन्होंने केंद्रीय सरकार तानाशाह सरकार बताते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और प्रधान मंत्री का पुतला फूंका। 

इस मोके पर Udaipur Youth Congress के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह केलावत ने कहा की आज शुक्रवार को सभी जिलों में प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहा है। उन्होंने कहा की अब प्रधानमंत्री का सिंहांसन हिलने लगा है, वह राहुल गाँधी की  मेहनत से उनकी यात्राओं से इतना घबरा गए हैं की वो कोंग्रेसियों के बैंक खाते तक फ्रीज कर रहे है, इसके मद्देनजर पुरे देश में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है और Udaipur Youth Congress धरना प्रर्दशन किया है। 

कांग्रेस बी ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की आज देश के अंदर जो हालत बने हैं देश का लोकतंत्र खतरे में है, उन्होंने कहा की मोदी और उनकी सरकार सभी विपक्षी पार्टियों के साथ तानाशाही रवैय्या अपना कर जिस तरह से Udaipur Youth Congress, NSUI और अन्य कांग्रेस नेताओं के खाते सीज किए है इस से मोदी सरकार चाहती है की विपक्ष में कोई उम्मीदवार उनके सामने चुनाव नहीं लड़ सके, और वो चुनाव पूरी तरह एक तरफ़ा करना चाहते है। 

सिंह ने कहा की Udaipur Youth Congress एवं उदयपुर कांग्रेस के कार्यकर्त्ता व् नेता इसका विरोध करते हैं, और आने वाले चुनाव में जनता इसका जवाब मोदी साकार को बुरी तरह से हरा कर देगी।    

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal