उदयपुर के कलाकार ने PM मोदी को जल सांझी कला से दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

राजेश वैष्णव ने 10 घंटे की मेहनत से पारंपरिक जल संझी कला में व्यक्त किया संदेश और देशभक्ति

 | 
“Rajesh Vaishnav’s Jal Sanjhi Art in Udaipur Celebrates PM Modi’s Birthday – Traditional Rajasthani Water Painting with Tricolor & Map of India”

उदयपुर 17 सितंबर 2025- सांस्कृतिक राजधानी उदयपुर के जाने-माने कलाकार राजेश वैष्णव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर विशेष अंदाज में बधाई दी है।राजस्थान की पारंपरिक कला "जल सांझी" के माध्यम से उन्होंने पीएम मोदी के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की। इस अनोखी कला में पानी की सतह पर रंगों से चित्र बनाकर संदेश प्रस्तुत किया जाता है। इस बार उन्होंने खास तौर पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए "जनमदिन की हार्दिक शुभकामनाएं पीएम नरेंद्र मोदी जी" का सजीव संदेश जल सांझी पर उकेरा।

राजेश वैष्णव ने बताया, "यह मेरा सौभाग्य है कि मैं अपनी परंपरागत कला के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री को शुभकामना संदेश दे सका। जल सांझी कला मेरे परिवार की पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही विरासत है। मैंने लगभग 10 घंटे की मेहनत से यह चित्रण तैयार किया।

इसमें भारत का नक्शा, तिरंगा झंडा और प्रधानमंत्री मोदी का संदेश शामिल है। मेरा उद्देश्य सिर्फ एक कलात्मक संदेश देना नहीं, बल्कि इस प्राचीन कला को जीवित रखना भी है। "यह विशिष्ट कलाकृति गोवर्धननाथ मंदिर, जगदीश चौक के कलश मार्ग पर बनाई गई, जहां पारंपरिक रूप से कृष्ण लीला के चित्रण के लिए जल सांझी का प्रदर्शन होता है।

इस बार राजेश वैष्णव ने आधुनिक सन्देश को शामिल कर इस कला को एक नया आयाम दिया। स्थानीय समाजसेवी और कलाकारों ने इस प्रयास की भरपूर सराहना की और इसे समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने वाला कार्य बताया। राजेश वैष्णव ने आगे कहा, "जल सांझी कला में प्राकृतिक रंगों और कोयला पाउडर का उपयोग होता है।

यह कला सिर्फ तस्वीर नहीं, बल्कि आध्यात्मिक संदेश भी देती है। मैं उम्मीद करता हूँ कि प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना सभी लोग करेंगे। साथ ही, इस कला को आने वाली पीढ़ियाँ भी जानें और अपनाएं।" इस तरह का प्रयास न केवल एक कला प्रदर्शन बनकर रह गया, बल्कि यह समाज के लिए प्रेरणा भी बन गया है।

उदयपुरवासियों ने इस नवाचार को सराहा और जल सांझी कला के महत्व को समझा। यह आयोजन पारंपरिक श्रद्धा और आधुनिक सन्देश का सुन्दर संगम बनकर लोगों के दिलों में जगह बना गया।

#JalSanjhiArt #RajeshVaishnav #PMModiBirthday #UdaipurCulture #RajasthaniArt

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News