उदयपुर की मुक्ता व्यास ने यूरोप के सर्वोच्च शिखर पर किया पर्वतारोहण

अभियान दल में एक सेवन समिटियर , एक से अधिक एवरेस्ट समिटियर , माउंटेनियरिंग संस्थान के प्राचार्य , गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर रनर्स और कई सफल पर्वतारोही शामिल थे ।‌

 | 
INternational Trekking Mission completed by Udaipur woman

 

Udaipur Times News, Mountaineering,International Trekking, उदयपुर 21 अगस्त 2026 - 13 अगस्त 2026 को उदयपुर की मुक्ता व्यास ने पर्वतारोहण की उपलब्धियों में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ट्रेकिंग का अपना सपना पूरा किया।

12 सदस्यों के माउंट एल्ब्रस अभियान दल में शामिल होकर मुक्ता 9 अगस्त को दिल्ली से माॅस्को ( रूस ) के लिए रवाना हुई। 

अभियान दल में एक सेवन समिटियर , एक से अधिक एवरेस्ट समिटियर , माउंटेनियरिंग संस्थान के प्राचार्य , गिनीज बुक रिकॉर्ड होल्डर रनर्स और कई सफल पर्वतारोही शामिल थे ।‌ Udaipur News

यहां से मिनरल वॉडी और अजा़ओ के मार्ग से यूरोप के सर्वोच्च शिखर के बेस पर बनी हट्स में रहते हुए चार दिन स्नो ट्रेकिंग का प्रशिक्षण लिया और 13 अगस्त को रात 1 बजे चढ़ाई प्रारंभ की। कठिनतम स्नो ट्रैकिंग, प्रतिकूल मौसम और भयंकर बर्फबारी में भी दल के सभी सदस्य मिशन की ओर बढते रहे और सबने स्टेंडर्ड ऊंचाई पार की।

सभी सदस्यों को रूस में पदक एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। International Trekking Award

अगले वर्ष मुक्ता अफ्रीका के सर्वोच्च शिखर किलिमंजारो के शिखर पर परचम फहराने के लिए तैयारी कर रही हैं ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News