उदयपुर की राजमाता साहिबा विजय राज कुमारी मेवाड़ का निधन

83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
 | 
VijaY raj kumari mewar

 

Udaipur Times, Udaipur News: मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार की सदस्य  राजमाता साहिबा श्रीमती विजय राज कुमारी मेवाड़ का सोमवार 14 सितंबर 2026 को निधन हो गया। वे 83 वर्ष की थीं। वे स्वर्गीय श्रीजी अरविंद सिंह जी मेवाड़ की धर्मपत्नी थीं।

शोक संदेश के अनुसार विजय राज कुमारी मेवाड़ का जन्म 21 दिसंबर 1942 को हुआ था। सोमवार को भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी, विक्रम संवत 2083 के दिन उनका निधन हुआ।

राजमाता साहिबा की अंतिम यात्रा मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को सुबह 8 बजे राजमहल, उदयपुर से महासतियाजी के लिए रवाना हुई।

राजपरिवार की ओर से जारी सूचना के अनुसार शोक बैठक का आयोजन शंभू निवास पैलेस, राजमहल, उदयपुर में किया जाएगा। यह बैठक 16 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक आयोजित होगी।

शोकाकुल परिवार की ओर से लक्ष्याराज सिंह मेवाड़ ने शोक संदेश जारी किया है।

राजमाता विजय राज कुमारी मेवाड़ के निधन से मेवाड़ राजपरिवार और उनसे जुड़े लोगों में शोक की लहर है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News