उदयपुर का सूरजपोल उप डाकघर नवीन भवन में स्थानांतरित

 | 
Indian Post

Udaipur Times, 10 जून 2026। शहर के सूरजपोल उप डाकघर को उसके वर्तमान परिसर बापू बाजार से स्थानांतरित कर मत्स्यकी महाविद्यालय परिसर स्थित नवीन भवन में संचालित किया जा रहा है। 3 जून 2026 से उप डाकघर की सभी सेवाएं नए परिसर से उपलब्ध हैं। 

डाक मंडल के प्रवर अधीक्षक ने बताया कि सूरजपोल उप डाकघर की समस्त डाक, बचत, बैंक बीमा, आधार एवं अन्य डाकघर संबंधी सेवाएं नवीन परीसर में प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे अपनी आवश्यक सेवाओं के लिए नए पते पर स्थित सूरजपोल उप डाकघर से सम्पर्क कर सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि उप डाकघर के स्थानांतरण का उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सुविधाएं, अधिक सुव्यवस्थित वातावरण तथा सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News