उदयसागर बांध का जल स्तर 21 फीट पार, गेट खोलने की तैयारी

 | 
Swaroop sagar gate

 

Udaipur Times, Monsoon Update: उदयपुर जिले के कल दोपहर से शुरू हुई बरसात का दौर जारी है। जिले मे रुक रुक कर वर्षा का क्रम बना हुआ है। उदयसागर झील के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार बारिश की वजह से बांध में पानी की आवक जारी है।

24 फीट पूर्ण भराव क्षमता वाली उदय सागर झील का जल स्तर 21 फीट पार हो चुका है। लगातार पानी की आवक के मद्देनजर बुधवार मध्यान्ह बाद कभी भी उदय सागर झील के गेट खोले जा सकते हैं।  

जल संसाधन विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बांध के डाउन स्ट्रीम में बहने वाली बेडच नदी के बहाव क्षेत्र में किसी भी प्रकार की गतिविधियां नहीं करने, बहते हुए पानी में रपट आदि पार करने का प्रयास नहीं करने की अपील की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News