Dungarpur: आधार सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
डूंगरपुर में 130 आधार ऑपरेटरों और सुपरवाइजरों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण
Udaipur Times News, डूंगरपुर, 15 जून 2026
1. आधार सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती
यूआईडीएआई के राज्यव्यापी प्रशिक्षण अभियान के तहत जिला परिषद सभागार में 130 आधार सुपरवाइजरों और ऑपरेटरों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में आधार नामांकन, अद्यतन प्रक्रिया, नवीनतम सुरक्षा प्रोटोकॉल और सेवा गुणवत्ता सुधार संबंधी जानकारी प्रदान की गई।
2.ओड़ा बड़ा में ग्रामीण सेवा शिविर, 55 राजस्व त्रुटियों का सुधार
ग्राम पंचायत ओड़ा बड़ा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में राजस्व रिकॉर्ड की 55 अशुद्ध प्रविष्टियों को मौके पर सुधारा गया। 123 गैरखातेदारी से खातेदारी कृषि प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा जन्म प्रमाण पत्र भी जारी किए गए। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने शिविर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
3.ग्रामीण सेवा शिविरों से आमजन को मिल रहा त्वरित समाधान
ग्राम पंचायत माथुगामड़ा खास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में 22 विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। समाजसेवी बंसीलाल कटारा ने लोगों से शिविरों का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याओं का मौके पर समाधान किया। Udaipur News
4.60 साल पुरानी नाम संबंधी समस्या का हुआ समाधान
ग्रामीण सेवा शिविर-2026 में माथुगामड़ा खास निवासी नारायणलाल यादव के नाम से जुड़ी 60 वर्ष पुरानी त्रुटि का समाधान किया गया। राजस्व रिकॉर्ड में गलत दर्ज ‘नाथु पुत्र भगवान’ के स्थान पर ‘नारायणलाल’ नाम दर्ज करने के आदेश जारी किए गए, जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने का रास्ता साफ हुआ। Dungarpur News
5.वर्षों पुराना रास्ता राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज, ग्रामीणों को राहत
ग्राम पंचायत माथुगामड़ा खास में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पटलई स्कूल से मुख्य सड़क तक के मार्ग को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करने की मांग पर प्रशासन ने मौके पर निरीक्षण कर प्रस्ताव तैयार किया और रास्ते को राजस्व अभिलेखों में दर्ज करने के आदेश जारी किए। इससे भविष्य में मार्ग संबंधी विवादों से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
#Dungarpur #RevenueRecords #RajasthanNews #GovernmentSchemes #RuralServiceCamp
