निगम आयुक्त राम प्रकाश ने किया शिवर का औचक निरीक्षण

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम
 | 
UMC

उदयपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में जन सैलाब उमड़ रहा है। शिविर के पांचवे दिन सैकडो शहरवासियों ने शिविर में पहुंच प्रधान मंत्री द्वारा संचालित कई योजनाओं का लाभ लिया।

नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के पांचवे दिन सोमवार को विवेक पार्क सेक्टर 3, अटल सभागार सेक्टर 4 पर शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सैकड़ो शहरवासियों ने विभिन्न योजनाओं में लाभ प्राप्त कर नगर निगम द्वारा आयोजित किए गए शिविर को सफल बनाया। सोमवार को नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने शिविर का औचक निरीक्षण कर निगम अधिकारियों को  आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ यात्रा संचालक करण सिंह शक्तावत, निगम एससी मुकेश पुजारी आदि उपस्थित रहे। 

शिविर के पांचवे दिन विवेक पार्क सेक्टर 3 और अटल सभागार सेक्टर 4 के आस पास क्षेत्र में रहने वाले लोगो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का जानकारी लेते हुए उनका लाभ प्राप्त किया है। शिविर में आने वाले सभी योजनाओं  की जानकारी प्राप्त कर लाभार्थी बन रहे है।
आज यहां आयोजित होंगे शिविर।

नगर निगम उप महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि  मंगलवार 13 फरवरी को सवीना मजदुर चौराहा, शान्ति नगर कच्ची बस्ती में शिविर का आयोजन किया जाएगा। अधिक से अधिक संख्या में शहरवासी शिविर में पहुंच लाभ प्राप्त करें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News