हरियाली अमावस मेले की 550 स्टाल आवंटन से निगम 15 लाख की आय

हरियाली अमावस्या मेला 4,5 अगस्त को

 | 
hariyali amavasya mela

उदयपुर। नगर निगम द्वारा आयोजित हरियाली अमावस्या मेला 4,5 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। मेले में लगने वाली दुकानों की निगम राजस्व शाखा द्वारा लगातार दूसरे दिन भी नीलामी की गई जिसमें निगम को 15 लाख रुपए की राजस्व प्राप्ति हुई।

नगर निगम राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारौली ने बताया कि निगम द्वारा आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध हरियाली अमावस्या मेला की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है। सोमवार, मंगलवार लगातार दो दिन तक सहेलियों की बाड़ी में मेले में लगने वाले स्टोल की नीलामी की गई। निगम द्वारा लगभग 550 दुकानों की नीलामी की गई जिसमें निगम को अभी तक कुल 15 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। निगम राजस्व शाखा द्वारा लगातार 2 दिन तक दुकानों की नीलामी हेतु सहेलियों की बाड़ी मुख्य द्वार के पास खुली बोली आमंत्रित की गई थी जिसमें कई व्यापारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। निगम द्वारा स्टॉल की बोली आमंत्रित की गई थी। फतह सागर एवं सहेलियों की बाड़ी में प्रति वर्ष लगने वाले इस मेले को लेकर शहरवासियों के साथ-साथ स्टॉल लगाने वाले भी आकर्षित होते हैं।

1 लाख की अतिरिक्त आय हुई झूलो से

नगर निगम राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारोली ने बताया कि हरियाली अमावस्या के मेले में लगने वाले झूलों से नगर निगम को 1 लाख रुपए की अतिरिक्त आय प्राप्त हुई है । मेले में कई स्थानों पर आकर्षक झूले एवं चकरी डोलर लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। 

बड़े झूले और खाने की स्टॉल होंगी मेले में

नगर निगम राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारोली ने बताया कि हरियाली अमावस्या मेले में फतह सागर की पाल से लगाकर यूआईटी चौराहे तक कई  बड़े एवं बच्चो हेतु छोटे झूले लगाए जाएंगे जिससे आगंतुकों का मनोरंजन हो सके, इसी के साथ खाने-पीने की चीजों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। दूसरी अन्य दुकानों में खिलौने, कपड़े, मनिहारी सामान आदि बिक्री किए जाएंगे। शहर भर में ठेलो पर बेचने वाले पानी पुरी, दाबेली अन्य खाद्य पदार्थ सामग्री हेतु अलग स्थान का आवंटन किया गया है।

आज खुलेगा झूलो का टेंडर

नगर निगम राजस्व समिति अध्यक्ष अरविंद जारोली ने बताया कि सोमवार मंगलवार को लगातार दुकानों की नीलामी की गई, आज बुधवार को झूलो की निविदा खोली जाएगी एवं अधिकतम बोली दाता को कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News