UMC Election 2026: कांग्रेस के टिकट वितरण से खफा हुए उदयपुर के अल्पसंख्यक नेता

 | 
Minority Unhappy with COngress in Udaipur

 

Udaipur Times, UMC Election 2026: उदयपुर नगर निगम मे कांग्रेस के टिकट वितरण से उदयपुर के कांग्रेस से जुड़े अल्पसंख्यक नेताओ मे भारी असंतोष उभर कर सामने आया है। नामांकन प्रक्रिया के बाद कांग्रेस के अल्पसंख्यक नेताओं ने नाराजगी जताते हुए मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी मुस्लिम प्रत्याशियों को दरकिनार करने व बाहरी उम्मीदवारों को टिकट देने की बात कही।

बुधवार को चेतक सर्कल पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व पार्षद रहे रियाज हुसैन ने कहा कि नगर निगम चुनावों को लेकर हम बताना चाहते है कि इस उदयपुर शहर में 22 प्रतिशत अल्पसंख्यकों की आबादी है उसमें जो टिकट दिए गए वो मात्र 4.25 टिकट दिए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की चार वार्डों में तो मजबूरी थी मुस्लिम प्रत्याशियों को टिकट देना इसलिए उन्होंने दिए। हमें यह बताया गया था कि जिस वार्ड का प्रत्याशी होगा वह वहीं का रहने वाला व वहां का वोटर होगा। इसके बावजूद दूसरे वार्डों से लोगों को टिकट दिया गया और अल्पसंख्यकों को पूरी तरह दरकिनार किया गया।

रियाज हुसैन का कहना है कि कई जगह तो कांग्रेस की जमानत सिर्फ अल्पसंख्यकों की वजह से बची हुई है। अगर अब संगठन व सत्ता में आप हमें तरजीह नहीं देना चाहते है तो अब हमें भी सोचना पड़ेगा।

उदयपुर शहर कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष रईस खान ने कहा कि हमने 12 से 15 टिकट मांगे थे। जिलाध्यक्ष के साथ कई बार मीटिंग में चर्चा पी की गई कि जहां हम 50 प्रतिशत वहां भी आप अल्पसंख्यक प्रत्याशी का मौका देने पर विचार करें जबकि इसका उल्टा हुआ। इससे अल्पसंख्यक ठगा सा महसूल कर रहा है।

पूर्व पार्षद राशिद खान ने बताया कि यह कांग्रेस की बदनसीबी है कि हमें पांच टिकट दिए गए। अगर हमें और भी सीटों पर लड़ाया जाता तो निश्चित ही हम उनमें जीतकर आते।

युवा नेता इजहार हुसैन ने कहा कि जब प्रभारियों की मीटिंग हुई तब यह भी कहा गया था कि जो कांग्रेस के सदस्य होंगे उन्हें ही टिकट दिया जाएगा लेकिन इस बात को कहीं भी लागू नहीं किया गया। वहीं कुछ ऐसे प्रत्याशी उतारे गए जिनकी भाजपा पृष्ठभूमि थी उन्हें टिकट किस बेस पर दिया गया। इजहार ने कहा कि इस चुनाव में जो होना था वो कांग्रेस ने कर दिया लेकिन यही रवैया आग रखा तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ेगा। यह पत्रकारवार्ता कांग्रेस से खिलाफ नहीं उन चंद कांग्रेसियो के खिलाफ है जो अलग मानसिकता के साथ अल्पसंख्यकों को दबाना चाहता है।

इस दौरान अनीस इक़बाल, यूनुस ख़ान, दिल अफरोज ख़ान, फिरोज़ ख़ान, इक़बाल हैदर, मोहम्मद शकील, बशीर ख़ान, यास्मीन बानो, नादिरा बानो, रिजवान हुसैन आदि कई कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News