UMC Elections 2026 : वार्ड 29 मे फर्जी मतदान को लेकर विवाद
बूथ पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा
Udaipur Times News, Political News, Municipal Corporation Elections, उदयपुर,11 सितंबर 2026 - नगर निगम चुनाव के मतदान के बीच वार्ड 29 के अग्रसेन नगर बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर विवाद सामने आया।
फर्जी वोटिंग के आरोप को लेकर वैभव भंडारी और नीना अग्रवाल के समर्थक आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों के बीच जमकर तीखी नोकझोंक हुई, जिससे कुछ देर के लिए मतदान केंद्र पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। Bogus Voter Caught at Udaipur
विवाद बढ़ता देख मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। मामले को लेकर बूथ पर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। Udaipur News