उदयपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने वार्ड 55 से प्रत्याशी बदला

 | 
Congress Change Candidate

Udaipur Times, UMC Election 2026: उदयपुर नगर निगम चुनाव मे कांग्रेस ने कल 80 वार्डों के प्रत्याशी की लिस्ट जारी की थी।

लेकिन आज नामांकन के दिन वार्ड न. 55 से प्रत्याशी बदल दिया। कल जारी कांग्रेस की लिस्ट मे वार्ड न. 55 से आशा सैनी को उम्मीदवार घोषित किया था। लेकिन आशा सैनी के प्रमाण पत्र को लेकर किसी प्रकार की दिक्कत होने से उम्मीदवार बदल दिया गया ।

कांग्रेस की तरफ से अब वार्ड न. 55 से जैसिका राव को उम्मीदवार बना कर मैदान मे उतारा गया है। 23 वर्षीय जैसिका राव नगर निगम चुनावों मे सबसे कम उम्र की प्रत्याशी बन गई है।     

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News