Udaipur Times, Diwali Mela 2026: उदयपुर नगर निगम द्वारा आयोजित दीपावली मेला 2026 की तैयारियों को लेकर नगर निगम महापौर पारस सिंघवी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक का संयोजन मेला संयोजक प्रमोद सामर ने किया। मेले को भव्य, आकर्षक, सुव्यवस्थित एवं शहरवासियों के लिए मनोरंजन से भरपूर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए 21 समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों में अध्यक्ष, संयोजक एवं सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, ताकि मेले के प्रत्येक आयोजन एवं व्यवस्था को आपसी समन्वय के साथ सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके।
दीपावली मेला संयोजक प्रमोद सामर ने बताया कि उदयपुर का दीपावली मेला शहर की सांस्कृतिक पहचान एवं परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। मेले में शहरवासियों के साथ-साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी बेहतर मनोरंजन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का अनुभव मिलना चाहिए।
निगम महापौर पारस सिंघवी ने सभी समिति अध्यक्षों एवं सदस्यों को अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करने, समयबद्ध तैयारी करने तथा व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। मेला संयोजक प्रमोद सामर ने कहा कि सभी समितियां आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए मेले को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। प्रत्येक समिति अपने निर्धारित कार्यक्षेत्र में आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करेगी।
दीपावली मेला 2026 की समितियां एवं पदाधिकारी।
1. अतिथि चयन समिति: अध्यक्ष आशीष कोठारी, संयोजक यशवंत आंचलिया। सदस्य दीपक नागदा, कुंदन चौहान, निशा सालवी, किशोर सिंह देवड़ा, राजेंद्र वसीटा एवं विजय जैन।
2. सांस्कृतिक एवं कलाकार चयन समिति: अध्यक्ष उमेश मनवानी, संयोजक अतुल चंडालिया। सदस्य लता नायक, निधि गोधा, राजेंद्र गखरेजा एवं रचना शर्मा।
3. स्थानीय कलाकार एवं प्रतिभा चयन समिति: अध्यक्ष निधि गोधा, संयोजक डिम्पल कुंवर। सदस्य वंदना प्रजापत, स्नेहलता टांक, तारा सुहालका, सुमन अग्रवाल एवं राजेंद्र परिहार।
4. पांडाल समिति: अध्यक्ष योगेश कुमावत, संयोजक किरण कुमार जैन झागड़ावत। सदस्य हिदायतुल्ला, विश्वास व्यास एवं मनीष अरोड़ा।
5. सफाई व्यवस्था समिति: अध्यक्ष प्रदीप विजयवर्गीय, संयोजक दुर्गालाल गमेती। सदस्य अजीत सिंह चौधरी, लोकेश साहू, कुलदीप मेहता, अमिता गौड़, वंदना प्रजापत, सत्यनारायण शर्मा, शेखर शर्मा एवं चेतन जैन।
6. निमंत्रण समिति: अध्यक्ष अतुल चंडालिया, संयोजक कविता जोशी। सदस्य हर्षवर्धन केलावत, राजेंद्र गखरेजा, किशन कुमार जैन झागड़ावत एवं देवेंद्र सिंह राठौड़।
7. प्रेस समिति: अध्यक्ष प्रताप सिंह राठौड़, संयोजक अमिता गौड़। सदस्य निर्मला पालीवाल, रुखसाना खान, निशा सालवी, नितेश भटनागर, अरविंद त्रिवेदी (पीआरओ) एवं विनोद अग्रवाल।
8. डेकोरेशन एवं मंच सज्जा समिति: अध्यक्ष वैभव भंडारी, संयोजक कुलदीप मेहता। सदस्य इन्द्रा डांगी, राहुल माली, हिना कोसर खान, बाबूलाल नागौरी, अखिल गोयल, मीनिका चौधरी एवं अनिल माली।
9. स्टॉल समिति: अध्यक्ष जतिन श्रीमाली, संयोजक शंकर कसारा। सदस्य सुमित्रा नागदा, संजय शर्मा, लता नायक, अनिता पहाड़िया, विजय जैन एवं महेश गोयल।
10. विद्युत समिति: अध्यक्ष विजय आहूजा, संयोजक आकाश वागरेचा। सदस्य बाबूलाल नागौरी, किशोर सिंह देवड़ा, अलका गुर्जर, डिम्पल कुंवर, रितेश पाटीदार एवं राजकुमार मांडलिया।
11. प्रचार-प्रसार समिति: अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शकतावत, संयोजक सोहन गमेती। सदस्य सारिका सालवी, हर्ष पंवार एवं रचना शर्मा।
12. परिवहन समिति: अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सिसोदिया, संयोजक अलका गुर्जर। सदस्य शंकर चंदेलल एवं तिलक मेनारिया।
13. स्वागत समिति: अध्यक्ष यशवंत आंचलिया, संयोजक तारा सुहालका। सदस्य कमलेश बोराणा, खुशबू मेहता, अजीत चौधरी एवं शंकर चंदेल।
14. अल्पाहार समिति: अध्यक्ष महेशपुरी गोस्वामी, संयोजक मनोज साहू। सदस्य तिलक मनारिया, रतन बाई गमेती एवं सुमित्रा नागदा।
15. जल व्यवस्था समिति: अध्यक्ष अशोक नागदा, संयोजक प्रतीक नागर। सदस्य शाजीद खान, रतन बाई गमेती एवं सारिका सालवी।
16. चिकित्सा समिति: अध्यक्ष नरेश वैष्णव, संयोजक निर्मला पालीवाल। सदस्य खुशबू गमेती, लक्ष्मी नारायण मेवाड़ा एवं पूनम कुंवर।
17. नियंत्रण समिति: अध्यक्ष पंकज बोराणा, संयोजक राजेंद्र परिहार। सदस्य अरुण टांक एवं मीना बानू।
18. सुरक्षा समिति: अध्यक्ष सतीश शर्मा, संयोजक लोकेश साहू। सदस्य रोहित मेवाड़ा, बाबूलाल गमेती, इन्द्रा डांगी, बाबूलाल चौधरी एवं नवदीप बग्गा।
19. वीआईपी व्यवस्था समिति: अध्यक्ष मीनल कंठालिया, संयोजक सुमन अग्रवाल। सदस्य सविता गमेती, किशन लाल माली एवं निशा सालवी।
20. साज-सज्जा समिति: अध्यक्ष हितांशी शर्मा, संयोजक मनोज साहू। सदस्य महेशपुरी गोस्वामी, शंकर लाल गमेती, आशीष कोठारी एवं दुर्गा गमेती।
संयोजक सामर के अनुसार इन समितियों के माध्यम से मेले में अतिथि सत्कार, सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर, पांडाल, सफाई, विद्युत, स्टॉल, प्रचार-प्रसार, परिवहन, सुरक्षा, चिकित्सा, जल एवं अल्पाहार सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को सुचारू बनाया जाएगा। सभी समिति अध्यक्ष अपने सदस्यों के सहयोग से निर्धारित कार्यों की तैयारी करेंगे और मेले के दौरान व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी रखेंगे।
महापौर पारस सिंघवी ने विश्वास व्यक्त किया कि नगर निगम की सभी समितियों के सामूहिक प्रयासों से दीपावली मेला 2026 भव्य, सुरक्षित, व्यवस्थित एवं यादगार बनेगा और उदयपुर की सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाई मिलेगी।