उदयपुर नगर निगम का हेल्प लाइन नबंर - जिस नबंर पर आप कॉल कर रहे वह भुगतान न होने के कारण बंद है

नगर निगम की हेल्प लाइन को स्वयं ज़रुरत है हेल्प की  

 | 
umc help line

उदयपुर टाइम्स ने किसी रीडर की परेशानी को लेकर नगर निगम के कार्यालय के कॉल सेंटर पर कॉल किया तो कुछ इस तरह जवाब मिला

स्मार्ट सिटी उदयपुर की नगर निगम जहाँ आमजन के किसी भी शिकायत की निवारण के लिए बड़े-बड़े दावे करता है, वहीं उदयपुर नगर निगम की हेल्प लाइन को स्वयं हेल्प की ज़रूरत है।  जी हाँ नगर निगम का कॉल सेंटर भुगतान न होने की दशा में बंद पड़ा है। उदयपुर नगर निगम के कॉल सेंटर से शहरवासियों को अपनी किसी भी शिकायत के लिए नगर निगम कार्यालय में कॉल करना है तो उनको बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

उदयपुर नगर निगम के कॉल सेंटर के हालात यह है की आप खुद हैरान रह जाएंगे। जब उदयपुर टाइम्स ने किसी रीडर की परेशानी को लेकर नगर निगम के कार्यालय के कॉल सेंटर पर कॉल किया तो कुछ इस तरह जवाब मिला "जिस नबंर पर आप कॉल करे रहे वह भुगतान न होने के कारण बंद है"

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News