गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने लगाया जुर्माना


गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने लगाया जुर्माना

15 प्रतिबंधित प्लास्टिक को किया जब्त

 
UMC

उदयपुर 17 जनवरी 2025। नगर निगम द्वारा प्रतिदिन सफाई को लेकर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है एवं कहीं पर भी गंदगी पाए जाने पर चेतावनी देते हुए निगम द्वारा शास्ति वसूली जा रही है साथ ही प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर भी नगर निगम द्वारा उसे जब्त कर जुर्माना वसूला जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। शहर के सभी सेक्टर में सेक्टर प्रभारी द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है एवं लापरवाही पाए जाने पर जुर्माना वसूला जा रहा है। प्रतिदिन स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा के नेतृत्व में शहर के प्रमुख स्थानों पर औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है।

गंदगी फैलाने पर 8000 रुपए एवं प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 6000 का जुर्माना वसूला 

नगर निगम आयुक्त ने बताया कि निगम द्वारा गुरुवार को भी आकस्मिक निरीक्षण के दौरान 15 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक को जप्त किया गया एवं 5000 की जुर्माना वसूला गया, वहीं सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने पर 15 व्यापारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 8000 का जुर्माना वसूला गया। 

आयुक्त ने फिर स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। नगर निगम क्षेत्र में कोई भी व्यापारी प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग नहीं करें साथ ही अपने आसपास के क्षेत्र को गंदा नहीं रखें यदि ऐसा पाया जाता है तो निगम द्वारा नियम अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इन स्थानों पर हुई कार्यवाही

नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा ने बताया कि सेक्टर 2 में गंदगी फैलाने पर 1 व्यापारी से  500 रुपए के साथ ही 2 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 1000 रुपए, सेक्टर 3 में 3 स्थानों पर गंदगी फैलाने पर 1500 व 2 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक से 1000 रुपए,सेक्टर 5 में गन्दगी फैलाने पर 3 व्यापारियों से 1500 रुपए का जुर्माना वसूला गया।  

इसी प्रकार सेक्टर 6 में 3 प्रतिष्ठानों के पास गंदगी पाए जाने पर 1500 रुपए, वहीं 1 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 1000 रुपया, सेक्टर 7 में 4 स्थानों पर गंदगी पाए जाने पर 2000 रुपए, सेक्टर 8 में 2 प्रतिष्ठान पर गंदगी पाए जाने पर 1000 रुपए एवं 3 प्रतिष्ठानों से 10 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त कर 3000 रुपए का जुर्माना वसूला गया। 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags