UD Tax: निगम ने एक और वाटिका को किया सीज़


UD Tax: निगम ने एक और वाटिका को किया सीज़

हर हाल में होगी वसूली
 
udaipur

उदयपुर 27 मार्च 2025। नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे यूडी टैक्स वसूली अभियान के तहत बुधवार एक और वाटिका पर कार्यवाही करते हुए उसे सीज कर दिया गया । 

निगम के दस्ते ने राजकुमार ताराचंद पटेल की फतेहपुरा पूला रोड स्थित जनक वाटिका को सीज किया इस वाटिका पर 19,58,370 रुपये की यूडी टैक्स की राशि बकाया थी, जो वर्ष 2007 से अब तक बकाया थी। नगर निगम की ओर से लगातार बकायेदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं और बकाया राशि जमा नहीं कराने पर कार्रवाई की जा रही है। 

निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि तय समय पर बकाया राशि जमा नहीं की गई, तो वाटिकाओ पर आगे की कानूनी प्रक्रिया भी अमल में लाई जाएगी। निगम की इस कार्रवाई से अन्य बकायेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। 

हर हाल में होगी वसूली, छूट बंद होने से पहले जमा करवाए यू डी टैक्स

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि नगरीय विकास कर सरकार द्वारा हर हाल में वसूल किया जाएगा। 1 वर्ष पश्चात राज्य सरकार द्वारा इसमें छूट प्रदान की गई है जिसका शहरवासी लाभ लेवे। जिसे भी अपनी संपत्ति को सीज होने से बचाना है वह जल्द से जल्द नगर निगम में अपना बकाया यूडी टैक्स जमा करावे। अच्छा है सरकार द्वारा जो छूट दी जा रही है उसका लाभ लेते हुए अपना बकाया यूडी टैक्स जमा करावे।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal