नगर निगम ने आवासीय मकान के तीन फ्लोर सीज किए

नगर निगम की टीम ने गड़िया देवरा में की कार्यवाही 

 | 
UMC encroachment

उदयपुर 22 जून 2024 । पुराने शहर में नियम विपरीत निर्माण को लेकर आज दूसरे दिन भी नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए वहां एक आवासीय मकान के तीन फ्लोर सीज किए है। निगम ने विधिक प्रक्रिया अपनाते हुए वहां आगे किसी भी प्रकार के निर्माण नहीं करने पर पाबंद किया है। 

नगर निगम की टीम ने आज सुबह शहर के गड़िया देवरा क्षेत्र में जाकर कार्रवाई की। वहां पर राजेश औदिच्य नामक व्यक्ति के वहां पर चल रहे निर्माण पर कार्रवाई करते हुए उसे सीज किया। 

नगर निगम आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर निगम की टीम ने वहां पर नियमों के विपरीत हुए निर्माण वाले भाग को सीज किया। वहां पर तीसरे, चौथे और पांचवे फ्लोर को नगर निगम ने सीज कर दिया। निगम ने चस्पां किए नोटिस में चेतावनी दी है कि सीज परिसर में किसी भी प्रकार की गतिविधियां की जाती है तो पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। टीम में नगर निगम के एटीपी विजय डामोर, राजस्व निरीक्षक विजय जैन, राहुल मीणा और सुरक्षाकर्मी साथ थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News