स्कूल का निर्माणाधीन छज्जा गिरने से एक बच्ची की मौत

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने प्रशासन पर निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया
 | 
In Udaipur, a balcony collapse at a school under construction resulted in one girl's death and another injury. Villagers express outrage over construction safety.

उदयपुर 15 अगस्त 2025 । ज़िले  के आदिवासी बहुल क्षेत्र कोटड़ा के पाथर पाड़ी गांव में सरकारी स्कूल का निर्माणाधीन छज्जा गिरने से एक बच्ची की मौत हो गई और दूसरी घायल हो गई। स्कूल की पुरानी इमारत जर्जर होने के कारण इसका निर्माण कार्य चल रहा था। दो बच्चियां स्कूल के उसे परिसर में बकरियां चरा रही थीं, तभी अचानक छज्जा गिर गया। मलबे में दबने से एक बच्ची की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरी घायल हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने प्रशासन पर निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग करने का आरोप लगाया। सूचना मिलने पर कोटड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

उदयपुर शिक्षा विभाग के ADPC ननिहाल सिंह ने बताया की स्कूल इस परिसर में संचालित नहीं हो रहा था, बल्कि पास के एक अन्य भवन में संचालित हो रहा था और उस परिसर में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम चल रहा था।

बूंदी में एक अलग घटना में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के दौरान सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में फॉल्स सीलिंग गिरने से पांच छात्र घायल हो गए। घायल बच्चों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिक्षा विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे और बच्चों की हालत का जायज़ा लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News