फतेहसागर झील में अज्ञात महिला का शव मिला

पुलिस जांच में जुटी

 | 
body

उदयपुर 25 फरवरी 2025। आज  फतेहसागर झील में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ पाया गया। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर की एक टीम का गठन किया गया और तत्काल मौके पर रवाना किया गया।  

दरअसल आज सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि फतेहसागर झील में एक अज्ञात महिला का शव तैरता नजर आ रहा है। सूचना मिलते ही राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग, उदयपुर की एक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को झील से बाहर निकाला और अंबामाता थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। 

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया और महिला की पहचान व मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

रेस्क्यू टीम में वाहन चालक सुरेश सालवी, गोताखोर विजय नकवाल, विपुल चौधरी, हितेश सोलंकी, कैलाश गमेती, मुकेश सेन सहित अन्य सदस्य शामिल रहे। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News