कौमी एकता की एक अनोखी मिसाल

हिंदू बुजुर्ग महिला का कई सालों से मुस्लिम परिवार कर रहा था देखभाल 

 | 
communal harmony

उदयपुर शहर में पिछले 40 साल से रह रही। एक अकेली बुजुर्ग महिला बीमार होने पर एमबी अस्पताल भर्ती करवाया जिसकी आज उपचार के दौरान मौत हो गई । 

आपको यह सुन कर आश्चर्य होगा कि अकेली बुजुर्ग महिला का कई सालों से मुस्लिम परिवार की ओर से देख रेख की जा रही थी और इलाज भी करवाया जा रहा था। 

दरअसल गीता देवी बंगाल से थी और पिछले 35 से 40 सालों से अपने पति और परिवार के साथ उदयपुर में रह रही थी। कुछ साल पहले पति की उसके बाद उसके इकलौते बेटे की भी मौत हो गई। इसके बाद महिला उदयपुर शहर के सज्जन नगर इलाके में रह रही थी। परिवार में कोई भी सदस्य नहीं होने के चलते पड़ौस में रहने वाले मुस्लिम परिवार के सदस्यों ने अपने परिवार के सदस्य की तरह महिला की सेवा की। 

महिला की आज उपचार के दौरान एमबी अस्पताल में मौत हो गई इसके बाद भी परिवार के सदस्यों ने महिला का अंतिम दाह संस्कार भी मुस्लिम परिवार की ओर से कराया गया ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News