राजसमंद मे अनोखी वारदात: शिकार करने पहुंचे लेपर्ड को सूअरो के झुंड ने घेरकर कर मार डाला

 | 
Leopard Killed by group of pigs

 

Udaipur Times, Rajsamand News:  राजसमंद जिले के आत्मा क्वारिया क्षेत्र से वन्यजीवों के बीच संघर्ष की एक अनोखी घटना सामने आई है। यहां सूअर का शिकार करने पहुंचे एक लेपर्ड की सूअरों के झुंड के हमले में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, लेपर्ड जंगल में सूअर का शिकार करने पहुंचा था। इस दौरान उसने एक सूअर पर हमला कर दिया, लेकिन तभी सूअरों के झुंड ने पलटवार करते हुए लेपर्ड को घेर लिया और उस पर हमला कर दिया। झुंड के हमले में लेपर्ड गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद ग्रामीणों को लेपर्ड का शव मिला, जिसकी सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लेपर्ड के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया।

वन विभाग के कर्मचारियों से मिली जानकारी के अनुसार, पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया के बाद लेपर्ड का विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News