चारभुजा में अनूठी रावण वध परंपरा: 11 राउंड गोलियां चलाने पर भी नहीं गिरा रावण
ग्रामीणों ने पत्थर बरसाकर किया अंत
Udaipur Times News , Unique Dashera Celebration - राजसमंद अक्टूबर 2026 । जिले के चारभुजा कस्बे में दशहरे के अवसर पर वर्षों पुरानी अनूठी रावण वध की परंपरा निभाई गई।
इस दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के साथ रावण वध की विशेष रस्म संपन्न हुई, जिसे देखने के लिए कस्बेवासी मौजूद रहे।
परंपरा के अनुसार, भगवान चारभुजानाथ मंदिर में उत्थापन एवं कसार आरती के बाद देवस्थान विभाग के सिपाही, पुजारी और कस्बेवासी इमली वाले बालाजी हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां कद्दू की बलि देकर शस्त्र पूजन किया गया। Unique Traditions of India
इसके बाद भगवान श्रीराम की प्रतिमा को अखाड़े से दर्शन घाटी स्थित रावण वध स्थल पर ले जाया गया।
यहां परंपरा के अनुसार रावण पर 11 राउंड गोलियां दागी गईं, लेकिन इसके बावजूद रावण का पुतला नहीं गिरा। इसके बाद ग्रामीणों ने रावण पर पत्थर बरसाए, जिससे रावण का अंत हुआ। रावण वध की रस्म पूरी होने के बाद भगवान श्रीराम की प्रतिमा की आरती उतारी गई। Dashera Celebration Rajsamand
चारभुजा में दशहरे पर निभाई जाने वाली यह अनूठी परंपरा क्षेत्र की धार्मिक आस्था और वर्षों पुरानी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है।