Udaipur Times, Udaipur News: उदयपुर शहर के हिरण मगरी सेक्टर 5 स्थित BSNL कॉलोनी कच्ची बस्ती से राजेश्वरी गार्डन की ओर जाने वाली दोनों सड़क के बीच कच्ची जगह से राहगीरों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दरअसल BSNL कॉलोनी कच्ची बस्ती से राजेश्वरी गार्डन की ओर जाने वाली जो की मुख्य 120 फिट नई बनी सीमेंट सड़क से होकर गुजरती है। उस नई सड़क से दोनों ओर कनेक्टिंग रोड पर लगभग 10-10 फीट जगह कच्ची छोड़ दी गई है। इससे बीच में एक बड़ा गड्ढा बन गया है और आने जाने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है साथ ही दुर्घटनाएं एवं गाड़ियों के नुकसान का भी खतरा है।
गीतांजलि हॉस्पिटल वाया राजेश्वरी गार्डन वाले इस मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। पिछले 5-6 महीने में देखा गया है कि समय समय पर आसपास के रहने वाले लोगों द्वारा कुछ मलबा डालकर सड़क को लेवल करने की कोशिश की जाती है लेकिन वह परमानेंट सॉल्यूशन नहीं है।
BSNL कॉलोनी निवासियों ने मांग की है कि मुख्य सीमेंट सड़क बनाने वाले ठेकेदार एवं विभाग द्वारा एप्रोच रोड को दुरुस्त कराया जाए।