पेपर लीक मामले में महिला आरोपियों की रिमांड दो दिन बढ़ाई

पेपर लीक मामले में महिला आरोपियों की रिमांड दो दिन बढ़ाई  

पुलिस का मानना हैं कि अब दो अन्य मास्टर माइंड सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण कि गिरफ्तार के बाद इस मामले में और भी बड़े खुलासे हों सकते हैं।
 
paper leak case

उदयपुर सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले में अभी तक गिरफ्तार 55 में से 10 आरोपियों सहित 6 महिला अभ्यर्थियों को उनकी रिमांड अवधि समाप्त होने पर बुधवार को कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। जहां से 6 महिलाओं के रिमांड को दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया। 

वहीं सुखेर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार 10 आरोपियों के रिमांड की अवधि को 5 दिन के लिए बढ़ा दिया गया है। पूर्व में इन्हें 25 दिसम्बर को कोर्ट के सामने पेश किया गया था तब चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया था। वहीं, महिला अभ्यर्थियों को पूर्व में कोर्ट के समक्ष पेश किया था जहां से उनकी रिमांड अवधि को पहले भी दो दिन के लिए बढ़ा दिया गया था। अब इन्हें 30 दिसम्बर को फिर से ​कोर्ट में पेश किया जाएगा। तो वहीं इस मामले में रविवार कों सुखेर थाने द्वारा गिरफ्तार किए गए 10 आरोपियों कों 2 जनवरी कों फिर से कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।

गौरतलब हैं कि उदयपुर सेकंड ग्रेड पेपर लीक मामले में पुलिस द्वारा पेपर लीक गिरोह के मास्टर माइंड सुरेश विश्नोई सहित 44 लोगों कों बस में पेपर सॉल्व करते हुए गिरफ्तार किया गया था, जिनमे 6 महिला अभ्यर्थियों और एक्सपर्ट भी शामिल थे, इसके पूर्व पुलिस ने इसी मामले में सुखेर थाना क्षेत्र कि एक होटल से 10 अन्य लोगों कों गिरफ्तार किया था जिसके बाद आरोपियों कि संख्या 55 हों गई हैं।

इसी के चलते शनिवार कों होने वाली सामान्य ज्ञान (जीके) कि परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद उसे निरस्त कर दिया गया था।

अभी तक मास्टर माइंड सुरेश विश्नोई से मिली जानकारी के अनुसार दो और मास्टर माइंड सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण के नाम भी सामने आए हैं जों कि जालोर के रहने वाले बताए ज़ा रहे हैं, जिनकी तलाश भी अभी जारी हैं। तो वहीं पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र सारण कों गर्ल फ्रेंड और पत्नी कों जयपुर से गिरफ्तार किया हैं और उनके कब्जे से बड़ी मात्रा में विभिन्न यूनिवर्सिटी कि फर्जी डिग्रियां भी ज़ब्त की हैं।

साथ ही इस मामले में 2 दिन पूर्व अरिपियों सहित ज़ब्त कि गई बस का भी एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया हैं जों कि गोगुन्दा टोल नाके का बताया ज़ा रहा हैं जों कि 20 दिसंबर का होना सामने आया हैं। हालांकि पुलिस इस मामले कि भी जांच कर रही हैं। पुलिस का मामना हैं कि इसी बस से पूर्व में भी छात्रों कों उदयपुर लाया गया था। पुलिस का मानना हैं कि अब दो अन्य मास्टर माइंड सुरेश ढाका और भूपेंद्र सारण कि गिरफ्तार के बाद इस मामले में और भी बड़े खुलासे हों सकते हैं।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal