MLSU में हंगामा: कुलपति को सुरक्षित निकाला गया

औरंगज़ेब प्रशंसा विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन जारी

 | 

उदयपुर 17 सितंबर 2025। मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी में मंगलवार को वीसी प्रोफेसर सुनीता मिश्रा के कथित विवादित बयान के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। शाम करीब 5:30 बजे छात्रों ने कुलपति के चैम्बर के चैनल गेट पर ताला लगा दिया और उन्हें अंदर बंद कर दिया। छात्र नेता चैनल गेट के बाहर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

करीब 6 घंटे बाद रात 11:30 बजे पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच कुलपति प्रो. सुनीता मिश्रा को सचिवालय से सुरक्षित उनके निवास स्थान तक पहुंचाया। इस दौरान अतिरिक्त एसपी उमेश ओझा, एडीएम दीपेन्द्र सिंह, सुखेर थानाधिकारी रविन्द्र चारण, सविना थानाधिकारी अजयसिंह राव सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। छात्रों की मुख्य मांग यह थी कि मामला शांत होने तक कुलपति यूनिवर्सिटी परिसर में प्रवेश न करें, जिसे प्रशासन ने मान लिया।

मंगलवार शाम को और उग्र हो गया, जब उन्होंने विश्वविद्यालय की कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा का चैम्बर और चैनल गेट बाहर से ताला लगाकर बंद कर दिया। यह प्रदर्शन उस विवादित बयान के खिलाफ किया गया जिसमें कुलगुरु ने औरंगजेब को कुशल शासक बताया था, जिससे छात्रों में भारी आक्रोश फैल गया।

शाम करीब 5:30 बजे छात्र नेता प्रशासनिक भवन में वीसी के चैम्बर के चैनल गेट पर ताला लगाकर बाहर बैठ गए। इसके बाद छात्र बड़ी संख्या में यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन की ओर बढ़ने लगे। पुलिस ने छात्रों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन छात्र शांतिपूर्वक अंदर घुसने की कोशिश करने लगे। इसके बाद पुलिस ने छात्रों को धक्का देकर वापस खदेड़ दिया, जिससे छात्रों में और भी अधिक रोष उत्पन्न हो गया।

इससे पहले छात्र नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन पहुंचे और फिर होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट की ओर रुख किया। सूचना मिलने पर कि कुलगुरु वीसी वहां उपस्थित हैं, सभी छात्र नारेबाजी करते हुए वहां पहुंचे, जहां केवल स्टाफ मौजूद था। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, लेकिन छात्र अंदर घुसने पर अड़े रहे। पुलिस ने छात्रों को धक्का देकर खदेड़ा, जिससे प्रदर्शनकारियों में और आक्रोश बढ़ गया।

इसके बाद छात्र होटल मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट पहुंचे। जब उन्हें जानकारी मिली कि वीसी वहां हैं, तो वे वहां नारेबाजी करते हुए पहुंच गए। स्टाफ के अलावा कोई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद नहीं था। छात्रों ने स्वागत के लिए तैयार सामग्री तोड़कर हटा दी। फिर छात्र आर्ट्स कॉलेज पहुंचे, जहां दोपहर 3 बजे से परीक्षा होनी थी। छात्रों ने एग्जाम रोकने की मांग को लेकर विरोध जारी रखा।

छात्र कुलगुरु प्रो. सुनीता मिश्रा के खिलाफ इस्तीफे की मांग कर रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि उनका वक्तव्य ऐतिहासिक भावनाओं को आहत करने वाला था। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मयूरध्वज सिंह, रौनकराज सिंह, मिलिंद पालीवाल और पुष्पेन्द्र सिंह ने चेतावनी दी कि वीसी प्रो. सुनीता मिश्रा को कार्यालय में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। वहीं, राज्यपाल, डिप्टी सीएम और उच्च शिक्षा मंत्री ने इस पूरे विवाद पर सुखाड़िया यूनिवर्सिटी से रिपोर्ट मांगी है।

#MLSU #UdaipurNews #RajasthanNews #StudentProtest #SunitaMishra #UniversityProtest #UdaipurTimes 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal