ग्लास की पेटी गिरने से मज़दूर की मौत का मामला - मोर्चरी के बाहर एकत्र हुए परिजन, मुआवज़े की मांग

मुआवज़े की मांग पर अड़े परिजनों ने अभी तक नहीं दी पोस्टमार्टम की अनुमति 

 | 
labour death

उदयपुर 12 अक्टूबर 2022 । कल दोपहर में  अंबामाता थाना क्षेत्र में ग्लास से भरी एक पेटी मजदूर के गर्दन पर गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें मजदूर की मौत हो गई थी। मज़दूर की मौत के बाद कल रात से ही बड़ी संख्या में मृतक के परिजन और समाजजन  मुआवज़े की मांग करते हुए एमबी अस्पताल की मोर्चरी के बाहर एकत्र हो गए है. सरकार ने साढ़े पांच लाख रूपये की सहायता की पेशकश की है लेकिन परिजन 10 लाख रूपये के मुआवज़े की बात पर अड़े हुए है। परिजन दुकान मालिक से मुआवज़े की मांग कर रहे है। समाचार लिखे जाने तक परिजन मोर्चरी के बाहर ही एकत्रित है। 

इधर, बड़ी संख्या में परिजनों और समाज जन को मोर्चरी के बाहर इकट्ठा होते और माहौल गर्माता देख मौके पर पुलिस के आला अधिकारी एएसपी चंद्रशील ठाकुर, डीएसपी शिप्रा राजावत, अंबामाता थानाधिकारी, हाथीपोल थानाधिकारी, भूपालपुरा थानाधिकारी मय जाब्ता मौके पर पहुँच गए है।  पुलिस अधिकारियो की लगातार समझाइश का दौर जारी है।    

घटना उस समय हुई जब सेलिब्रेशन मॉल के नजदीक बने उदयपुर ग्लास हॉउस में पिछले 15-20 सालों से नौकरी लेर रहा प्यारेलाल बुधवार दिन में उदयपुर ग्लास फैक्ट्री से दूधिया गणेश ज़ी  स्थित राजेश ग्लास कम्पनी पर ग्लास की पेटीयों से भरी एक मिनी ट्रक को अपने अन्य साथियों चन्नीलाल, अम्बावाल, गौरीशंकर विकास, नारायण, बबलू के साथ मिलकर खाली कर रहा था तभी अचानक से गिलास से भरी एक पेटी उसके ऊपर आ गिरी जिस से उसको गर्दन पर गंभीर चोट आई। साथी मजदूर उसे एमबी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मौके पर एसटी मोर्चा ज़िला अध्यक्ष सत्यनारायण मोची ने कहा कि मृतक 3 बच्चों का पिता था, अब उसके बाद परिवार के भरण पोषण करने वाला कोई नही हैं। ऐसे में उन्होंने मांग कि हैं कि दूकान मालिक और सरकार दोनों ही पीड़ित परिवार कि आर्थिक सहायता करे ताकी आने वाले समय में बच्चों कि पढ़ाई और परिवार के अन्य खर्चो का निर्वाह हों सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News