Udaipur Times, Banwara Zila Pramukh Election: बांसवाड़ा जिला प्रमुख के चुनाव मे भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने कांग्रेस के साथ खेला कर दिया । बहुमत से 1 सीट पीछे रहने वाली कांग्रेस जिला प्रमुख पद पर भी 1 वोट से हार गई। यहाँ भारत आदिवासी पार्टी (BAP) ने बीजेपी के साथ मिलकर जिला प्रमुख पद हथिया लिया ।
भारत आदिवासी पार्टी (BAP) प्रत्याशी रीना रावत को 22 वोट मिले जबकि कांग्रेस के विकास बामनिया को 21 वोट मिले । बीजेपी के 5 सदस्यों ने भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के पक्ष मे वोट दिया जिससे भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के 17 और बीजेपी के 5 मिलाकर 22 वोट हो गए और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) की रीना रावत नई जिला प्रमुख बन गई।
दरअसल बांसवाड़ा की 45 सीटों मे से बीजेपी और भारत आदिवासी पार्टी (BAP) को 17 सीट मिली थी जबकि कांग्रेस को 21 सीट मिली थी । वहीं बीजेपी को 5 सीट मिली थी ।