Dungarpur नगरीय निकाय चुनाव-2026 ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डेमाईजेशन कल
डूंगरपुर की खबरे पढ़े Udaipur Times पर
Udaipur Times News ,डूंगरपुर, 01 सितम्बर
1. नगरीय निकाय चुनाव-2026 ईवीएम मशीनों का प्रथम रेण्डेमाईजेशन कल
राज्य निर्वाचन के निर्देशानुसार नगरीय निकाय आम चुनाव -2026 के तहत मतदान हेतु उपयोग में लिये जाने वाली तथा मतदान हेतु आरक्षित किये जाने के लिए ईवीएम मशीनों के प्रथम रेण्डेमाईजेशन प्रणाली द्वारा निर्वाचन क्षेत्र नगरपरिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाडा के लिये आवंटन किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी देशल दान ने बताया कि ईवीएम मशीनों के प्रथम रेण्डेमाईजेशन के दौरान निर्वाचन क्षेत्र नगरपरिषद डूंगरपुर एवं नगरपालिका सागवाडा के लिए 130 प्रतिशत बीयू-सीयू मशीनें रखे जाने सुनिश्चित किया गया है। ईवीएम मशीनों के प्रथम रेण्डेमाईजेशन 02 सितम्बर 2026 को प्रातः 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट परिसर में एनआईसी कार्यालय डूंगरपुर में आयोजित किया जाएगा।
संबंधित अधिकारीयों व रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम डूंगरपुर नगर परिषद एवं नगर पालिका सागवाड़ा समय पर बैठक में उपस्थित होना सुनिश्चित करंे।
2. उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति में बायोमैट्रिक उपस्थिति के लिए अंतिम अवसर 15 अक्टूम्बर को
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ने बताया कि उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनान्तर्गत विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करने हेतु विद्यार्थियों के हित में अंतिम अवसर प्रदान करते हुए शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए अंतिम 15 सितंबर 2026 एवं शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अंतिम दिनांक 15 अक्टूम्बर 2026 निर्धारित की गई है अतः विद्यार्थी अपने संबंधित शिक्षण संस्थान में जाकर अपनी बायोमैट्रिक उपस्थिति देना सुनिश्चित करे।
विभाग ने विद्यार्थियों और शिक्षण संस्थाओं को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देश दिए है कि वे अपने स्तर पर लंबित आवेदनों को उक्त निर्धारित तिथि से पूर्व विभागीय कार्यालय में भेजे। इस तिथि के पश्चात् इन शैक्षणिक सत्र के लंबित छात्रवृति आवेदन पत्र स्थायी रूप से निरस्त हो जायेंगे।
3. नगर निकाय आम चुनाव-2026 वीडियोग्राफरों का प्रशिक्षण आयोजित
क्रिटीकल मतदान केन्द्रों पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए वीडियोग्राफी की प्रक्रिया की दी जानकारी डूंगरपुर, 01 सितंबर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सफल आयोजन की तैयारियों के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री देशलदान के निर्देशन में मंगलवार को वाटरशेड विभाग के सभागार में वीडियोग्राफरों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
वटरशेड विभाग के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर की उपस्थिति में आयोजित किया।
प्रशिक्षण के दौरान एसएलएमटी वैभव पाठक एवं वीडियोग्राफर प्रभारी धर्मेंद्र सिंह चौहान ने क्रिटीकल मतदान केन्द्रों पर स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने तथा फर्जी मतदान की संभावना को रोकने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप वीडियोग्राफी की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
प्रशिक्षण में वीडियोग्राफरों को क्रिटीकल मतदान केन्द्रों पर मतदान करने वाले मतदाताओं के फोटोग्राफ एवं आवश्यक गतिविधियों का विधिवत रिकॉर्ड संधारित करने, मतदान प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक मतदाता की मतदान केन्द्र पर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फोटोग्राफी अथवा वीडियोग्राफी करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई।
साथ ही वीडियोग्राफी के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करने में वीडियोग्राफरों की भूमिका के बारे में भी विस्तार से समझाया गया। इस अवसर पर वीडियो ग्राफर प्रमुख प्रताप पहाड़, दीक्षित कलाल, कृष्ण कुमार, मोहित चोयल सहित अन्य वीडियोग्राफर उपस्थित रहे।