geetanjali-udaipurtimes

पीलादर में यूरिया वितरण पर महंगी वसूली का आरोप

ज्यादा कीमत और अनिवार्य नैनो बोतल से किसानों में नाराज़गी
 | 

उदयपुर/ सलूंबर 21 नवंबर 2025 । पीलादर स्थानीय सहकारी समिति में आज लगभग 700 बैग यूरिया खाद आने पर किसानों की लंबी कतारें लगनी शरू हो गईं। यूरिया खाद कि बढती मांग को देख कर सरकारी समिति संचालक ने किसानों से प्रति बैग 300 रुपये का दर से खाद दी गई है। साथ ही प्रत्येक दो बैग के साथ एक नैनो यूरिया की बोतल अनिवार्य रूप से दी गई, जिसकी कीमत 225 रुपये ली गई। 

किसानों द्वारा आरोप लगाया गया कि नैनो यूरिया की बोतल पर केवल मैन्युफैक्चरिंग डेट 2024 लिखी है, एक्सपायरी डेट नहीं दी गई। स्थानीय निवासी रूपलाल पटेल, भगवती लाल पटेल, हिरालाल पटेल, जगदिश पटेल, केशवलाल डाॅगी, कालुलाल मीणा, नारायण लाल मीणा, देवीलाल डाॅगी ने नाराज़गी जताकर विरोध किया । 

जब किसानों ने इस संबंध में समिति के अधिकारियों से जानकारी मांगी, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला, जिससे किसानों में असंतोष देखने को मिला। कई किसानों ने आशंका जताई के उन्हें पुरानी बोतलें दी जा रही हैं। 

मंडल उपाध्यक्ष मोतीलाल शर्मा एवं भूपेश डांगी ने बताया कि उन्होंने स्वयं दो बैग लिए हैं, जिनके साथ उन्हें भी एक बोतल दी गई। उन्होंने किसानों को समझाया कि नैनो यूरिया की बोतल खेत में अच्छा परिणाम देती है और इसके कारण इसे बैग के साथ देना आवश्यक माना जाता है। 

पीलादर, बोवस, बटुका, चंदा चंदा जी का गुडा के स्थानीय किसानों ने पीलादर वृहत कृषि बहु. सहकारी समिति के खिलाफ आरोप लगाया है कि सभी क्षेत्रों में कम दामो में युरिया वितरण किया जा रहा है 2 सालों से किसान अन्याय का सामना कर रहे हैं फिर भी किसानों का कहना है कि मेहनत की कमाई से वे खाद खरीदते हैं, ऐसे में स्पष्ट जानकारी और पारदर्शिता मिलनी जरूरी है। किसानों से 2 बैग व एक नैनो यूरिया की बोतल के 820 रूपये वसुल किये जा रहे है जबकि नैनो यूरिया की बोतल मैन्युफैक्चरिंग डेट 2024 की वितरण कि जा रही है । 

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal