हज यात्रियों का टीकाकरण एवं ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित
उदयपुर 9 फ़रवरी 2026। हज कमेटी ऑफ़ इंडिया द्वारा इस वर्ष हज पर जाने वाले हाजियो के लिए एक दिवसीय हज टीकाकरण प्रोग्राम का अयोज़न 8 फ़रवरी 2026 सोमवार को सुबह 9 बजे से रजा गार्डन अलीपुरा हॉल मे रखा गया था।
यह कार्यक्रम राजस्थान हज कमेटी उदयपुर द्वारा आयोजित किया गया ,इसमें उदयपुर जिला चिकित्सा अधिकारी द्वारा 250 हाजियो टीकाकरण, मेडिकल फिटनेस किया गया।
इस अवसर पर जिला अल्पसंख्यक अधिकारी उदयपुर खुश्बू शर्मा, अल्पसंख्यक अधिकारी ने शिरकत कर हाजियो को मुबारक बाद एवं सुल्तान बेग द्वारा हज की तफ़सीर से जानकारी दी गई।
जिला हज सयोंजक मोहम्मद अयूब ने बताया कि स्टेट हज कमेटी के ट्रैनर्स द्वारा सरकार द्वारा जारी गाइड लाइन के बारे मे जानकारी दी गई जिसमे जिला उदयपुर, राजसमंद, से वर्ष 2026 में हज पर जाने वाले यात्रियों ने जानकारी हासिल की।
इस अवसर पर कमेटी मेंबर इसरार मोहम्मद, मुश्ताक अहमद, हनीफ शेख़, नासिर खान, रईस खान, सरफ़राज़ खान, बाबू खान, अशफाक भाई, सरफराज़ गुमानी, अहसान बक्श,,मक़बूल खान, मोहम्मद सलीम, यहया भाई, साबिर अहमद, डॉ अली असगर ने अपनी खिदमत दी।
