हज यात्रियों का टीकाकरण 29 अप्रेल को

अलीपुरा मस्जिद सभागार (चिश्तिया हॉल) में आयोजित होगा
 | 

उदयपुर 23 अप्रेल 2024 । इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय की ओर से हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम 29 अप्रेल को आयोजित होगा। 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने बताया कि उदयपुर, राजसमन्द एवं डूंगरपुर जिले से राजकीय कोटे से पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले 215 हाजियों का हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण कार्यक्रम सोमवार 29 अप्रेल को प्रातः 10 बजे से अलीपुरा मस्जिद सभागार (चिश्तिया हॉल), उदयपुर में आयोजित होगा

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News