प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 9 जून से मिलनेे लगेंगी वैक्सीन

प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लिए 9 जून से मिलनेे लगेंगी वैक्सीन

वैक्सीन निर्माता कंपनियों से आएंगी लगभग 12 लाख 70 हजार डोज--चिकित्सा मंत्री

 
vaccination
डॉ. शर्मा ने कहा कि केंद्र ने अब तक 1 करोड़ 83 लाख 67 हजार 940 वैक्सीन राज्य सरकार को दी है। इनमें से 2 लाख 15 हजार वैक्सीन हमने आर्मी और लगभग 1 करोड़ 79 लाख वैक्सीन जिलों में वितरित कर दी गई। उन्होंने कहा कि अब तक 1 करोड़ 76 लाख वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं।

जयपुर, 8 जून 2021। प्रदेश के 18 से 44 आयु वर्ग के लिए राज्य सरकार द्वारा एडवांस दी गई राशि के तहत 9 जून से वैक्सीन निर्माता कंपनियों द्वारा वैक्सीन मिलना प्रारंभ हो जाएंगी। अलग-अलग खेपों में लगभग 12 लाख 70 हजार वैक्सीन प्रदेश को मिलेंगी। 

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि प्रदेश में 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिए कुल 30 लाख 57 हजार 720 वैक्सीन के लिए कोविशील्ड और कोवैक्सीन कंपनियों को राज्य सरकार के खर्चे पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की एडवांस राशि दी गई थी। इनमें से 24 लाख 49 हजार 380 डोज कोविशील्ड व 6 लाख 4 हजार 340 डोज कोवैक्सीन के आने थे। उन्होंने बताया कि अब तक अलग-अलग खेपों में लगभग 17 लाख 87 हजार 720 वैक्सीन डोजेज राज्य सरकार को प्राप्त हो चुके हैं। लगभग 12 लाख 70 हजार वैक्सीन 9 जून से मिलने लगेंगी। उन्होंने बताया कि प्राप्त वैक्सीन के अनुसार वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया जाएगा। 

डॉ. शर्मा ने कहा कि केंद्र ने अब तक 1 करोड़ 83 लाख 67 हजार 940 वैक्सीन राज्य सरकार को दी है। इनमें से 2 लाख 15 हजार वैक्सीन हमने आर्मी और लगभग 1 करोड़ 79 लाख वैक्सीन जिलों में वितरित कर दी गई। उन्होंने कहा कि अब तक 1 करोड़ 76 लाख वैक्सीन लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि जब तक प्रदेश को केंद्र सरकार से वैक्सीन मिलती रही तब तक राज्य वैक्सीनेशन में देश में नंबर 1 पर रहा। मई माह में जब वैक्सीन कम मिलने लगी तो वैक्सीनेशन कम होने लगा। उन्होंने कहा कि विभाग ने एक दिन में 5 लाख 81 हजार वैक्सीन भी लगाई। हमारी क्षमता एक दिन में 7 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की है। 

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अब तक के समस्त टीकाकरण केन्द्र सरकार द्वारा ही किए जाते रहे हैं। पहली बार कोरोना वैक्सीनेशन की जिम्मेदारी केंद्र ने राज्य सरकारों पर डाली। उन्होंने कहा कि राज्यों को समयबद्ध तरीके से वैक्सीन मिलती रही तो राजस्थान वैक्सीनेशन में आगे भी अग्रणी रहेगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal