नहीं रहे वल्लभनगर विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत

दिल्ली में हुआ निधन

 | 
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने दी श्रद्धांजलि

उदयपुर 20 जनवरी 2021 । जिले के वल्लभनगर विधानसभा सीट से विधायक और युवा कांग्रेसी नेता गजेंद्र सिंह शक्तावत का दिल्ली में निधन हो गया।  गजेंद्र सिंह शक्तावत पिछले कई दिनों से बीमार थे और दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था।  गजेंद्र सिंह शक्तावत के निधन से जिले के कांग्रेसी नेताओ और उनके समर्थको में शोक की लहर दौड़ गई।  

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें लीवर संबंधी शिकायत थी।  और पिछले 2-3 माह से अस्वस्थ्य चल रहे थे।  इसी बीच तबियत बिगड़ने से उन्हें दिल्ली ले जाया गया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा था। पिछले 10 दिनों से उनकी तबियत में सुधार था लेकिन आज अचानक तबियत बिगड़ने से उनका निधन हो गया।     

पूर्व गृहमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता स्वर्गीय गुलाब सिंह शक्तावत के 2006 में निधन के बाद उनके पुत्र गजेंद्र सिंह शक्तावत पहली बार 2008 में विधानसभा का चुनाव लड़कर विधायक बने थे। 2013 में उन्हें जनता सेना के रणधीर सिंह भींडर के हाथो शिकस्त मिली, लेकिन क्षेत्र में लगातार सक्रीय रहने से एक बार फिर 2018 के चुनाव में वह विधायक चुने गए। प्रदेश की राजनीती में सचिन पायलट गुट के माने जाते थे।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News