कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल

वल्लभनगर क्षेत्र की माल की टूस पंचायत में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क 
 | 

उदयपुर 1 अप्रैल 2026। ज़िले के वल्लभनगर क्षेत्र की माल की टूस पंचायत में मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत बनी सड़क की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाई गई यह सड़क कुछ ही दिनों में उखड़ने लगी है।

ग्रामीणों का आरोप है कि डामर के नाम पर कच्चे रास्ते पर केवल पतली परत बिछाई गई, जो हल्के दबाव में ही उखड़ रही है। परत हटते ही नीचे मिट्टी दिखाई दे रही है। ग्रामीण पूरण मेघवाल और बंशीलाल ने बताया कि करीब 29 लाख रुपये की लागत से बनी इस सड़क में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया है, जिससे यह जल्द ही पूरी तरह खराब हो सकती है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह सड़क मीठा नीम चौराहे से लूणेश्वर महादेव मंदिर तक करीब 2 किलोमीटर लंबी बनाई गई है। बोर्ड के अनुसार निर्माण कार्य 6 अक्टूबर 2025 को शुरू होकर 5 दिसंबर 2025 तक पूरा होना था, लेकिन वास्तव में काम करीब साढ़े तीन महीने की देरी से मार्च 2026 में पूरा हुआ।

लोक निर्माण विभाग, वल्लभनगर ने 29 लाख रुपये में नील कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका दिया था। निर्माण कार्य एक्सईएन अचल गुप्ता और एईएन राकेश मेघवाल की निगरानी में हुआ।

मामले पर एक्सईएन अचल गुप्ता ने कहा कि जो वीडियो सामने आया है, वह श्मशान घाट के अंदर के हिस्से का है, जो मूल 2 किलोमीटर के टेंडर में शामिल नहीं था। ग्रामीणों की मांग पर वहां अलग से डामर डलवाया गया था, जबकि टेंडर वाले हिस्से में ऐसी कोई समस्या नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण में देरी के लिए ठेकेदार से पेनल्टी वसूली जाएगी।

#Udaipur #UdaipurNews #Vallabhnagar #Rajasthan #RajasthanNews #LocalNews #IndiaNews #PWD #RoadConstruction #Infrastructure #Development #PublicWorks #Construction #RoadQuality #Corruption #GroundReality #BreakingNews #ViralNews #Trending #UdaipurLocal #RajasthanUpdates #RuralIndia #InfrastructureFailure #NewsUpdate

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal