Udaipur News: "वंदे गंगा" अभियान के तहत नगर निगम ने शहर में आयोजित किए कई कार्यक्रम

प्रभात फैरी, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई, झीलों की सफाई, उद्यानों की सफाई, दीप दान सहित कई गतिविधियां हुई आयोजित

 | 
Participants join the Vande Ganga water conservation campaign in Udaipur with rallies, lake cleaning drives, Deep Daan ceremonies, and environmental awareness activities.

उदयपुर 1 जून 2026 - नगर निगम द्वारा शहर में "वंदे गंगा" जल संरक्षण जन अभियान के तहत प्रतिदिन कई कार्यक्रम आयोजित कर शहरवासियों को जल संरक्षण अभियान हेतु जागरूक किया जा रहा है।

नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में वंदे गंगा कार्यक्रम के तहत व्यापक स्तर पर जन जागरूकता और विकास कार्यों का आयोजन किया गया। अभियान की शुरुआत सुबह अमल का कांटा क्षेत्र में विशाल "वंदे गंगा" प्रभात फेरी एवं जागरूकता रैली निकाल कर की गई।

जिसमें सामाजिक संगठनों , आम नागरिक के अलावा नगर निगम कर्मचारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी के साथ सुबह दूध तलाई पर जल स्रोतों की साफ-सफाई व मरम्मत का कार्य किया गया, जिसमें नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा, पी आई यू टिम सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे| सायंकाल हुआ दीपदान कार्यक्रम का आयोजन। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि वंदे गंगा कार्यक्रम के तहत गणगौर घाट पर शाम को जल स्रोतों के संरक्षण के संदेश के साथ भव्य दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में विभिन्न महिला संगठनों के साथ साथ उपस्थित पर्यटकों ने पिछोला झील में दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया। महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं पार्क की सफ़ाई कर मनाया नो प्लास्टिक डै। वंदे गंगा कार्यक्रम की श्रृंखला में शहर के गोवर्धन विलास स्थित पन्नाधाय पार्क में विशेष साफ-सफाई व रखरखाव का कार्य तथा पौधरोपण किया गया ।

इसके साथ ही आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर निगम की टीम द्वारा सूरजपोल चौराहा स्थित महापुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा की साफ-सफाई की गई और नेहरू उद्यान में 'नो प्लास्टिक डे' मनाते हुए प्लास्टिक कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया गया आयुक्त अभिषेक खन्ना ने शहर की जनता से अपील करते हुए कहा है कि इन सभी गतिविधियों का मुख्य उद्देश्य जल स्रोतों को पुनर्जीवित करना और आमजन को पर्यावरण व जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना हैं ।

#VandeGanga #VandeGangaCampaign #Udaipur #UdaipurNews #UdaipurMunicipalCorporation #Rajasthan #RajasthanNews #WaterConservation #SaveWater #LakePichola #GangaurGhat #CleanUdaipur #EnvironmentalAwareness #GreenUdaipur #Sustainability #UrbanDevelopment #LocalNews #SmartCity #EcoFriendly #UdaipurUpdates #RajasthanTourism #IndiaEnvironment #WaterManagement #PublicAwareness #NoPlasticDay

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News