Chittorgarh : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत जिलेभर में आयोजित हुए ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम

जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जनभागीदारी को मिला नया आयाम

 | 
Collector Alok Ranjan orders strict action against illegal parking and directs dust control work on Chanderiya Road, Chittorgarh.

चित्तौड़गढ़, 30 मई 2026-  राज्य सरकार के निर्देशन में संचालित "वंदे गंगा" जल संरक्षण जन अभियान-2026 के अंतर्गत जिले में जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को जलग्रहण विकास एवं भू-संरक्षण विभाग द्वारा जिले की सभी 11 पंचायत समितियों में ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

अनिल जैन अधीक्षण अभियंता वाटरशेड विभाग ने बताया कि अभियान के तहत जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों तथा आमजन की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रमों के दौरान अभियान स्थलों के निकट श्रमदान कर जल स्रोतों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई तथा "हरियालो राजस्थान" अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रमों में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने जल संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

साथ ही अभियान से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री की प्रदर्शनी लगाकर आमजन को जल बचत, वर्षा जल संचयन तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तीनों चरणों के अंतर्गत स्वीकृत नवीन जल संरक्षण कार्यों का शुभारंभ किया गया तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का अवलोकन एवं उद्घाटन भी किया गया।

इन कार्यों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने तथा जल संकट के स्थायी समाधान की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों को मजबूती मिल रही है। इस अवसर पर आयोजित जल चौपालों में ग्रामीणों से संवाद स्थापित कर जल संरक्षण की पारंपरिक एवं आधुनिक तकनीकों पर चर्चा की गई तथा जल संसाधनों के सतत उपयोग के लिए सामुदायिक सहभागिता पर विशेष जोर दिया गया।

#Chittorgarh #Rajasthan #VandeGanga #WaterConservation #JalSanrakshan #HariyaloRajasthan #EnvironmentProtection #RainwaterHarvesting #JalSwavlambanAbhiyan #RajasthanNews #ChittorgarhNews #RuralDevelopment #GroundwaterConservation #EcoAwareness #UdaipurNews #MewarNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News