वीडी सतीशन केरलम के CM होंगे
तिरुवनंतपुरम 14 मई 2026। 61 वर्षीय कांग्रेस नेता वी डी सतीशन (V. D. Satheesan) केरलम के नए सीएम होंगे। कांग्रेस ने गुरुवार को राज्य के चुनाव नतीजे घोषित होने के 10 दिन बाद आख़िरकार इसका ऐलान किया। सतीशन पारावूर सीट से विधायक हैं।
केरलम में मुख्यमंत्री पद के लिए तीन नाम केसी वेणुगोपाल, रमेश चेन्नीथला और वी डी सतीशन का नाम चल रहा था। कांग्रेस आलाकमान ने सतीशन के नाम पर मुहर लगाई। चुनाव परिणामो के बाद केरलम कांग्रेस लंबे समय से अलग-अलग गुटों में बंटी रही। एक धड़ा सतीशन के समर्थन में था, जिन्हें नई पीढ़ी और आक्रामक विपक्षी चेहरा माना जाता है।
दूसरा धड़ा वेणुगोपाल और चेन्निथला के पक्ष में था। दावा किया जा रहा था कि ज्यादातर विधायक वेणुगोपाल के समर्थन में थे। वेणुगोपाल को केंद्रीय नेतृत्व के करीबी नेता माना जाता है, जबकि सतीशन का मजबूत जनाधार था।
उल्लेखनीय है की केरलम में UDF ने 140 में से 102 सीटें जीती हैं। इनमें कांग्रेस की 63 सीटें हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस विधायकों की बैठक में 75-80% विधायकों ने केसी वेणुगोपाल को समर्थन दिया था। वीडी सतीशन को महज 6 विधायकों का समर्थन मिला था। हालांकि, बैठक के बाद तीन पूर्व प्रदेश अध्यक्षों ने सतीशन के नाम का समर्थन किया था। इसके अलावा UDF के सहयोगी दल IUML और केरलम कांग्रेस (जोसेफ) ने खुले तौर पर सतीशन को समर्थन किया।
Source: Media Reports
#VDSatheesan #KeralaCM #KeralaPolitics #Congress #UDF #KeralaElection2026 #KCVenugopal #RameshChennithala #KeralaNews #CongressLeader
To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on GoogleNews | Telegram | Signal
