Vedanta World Music Festival का 7वां संस्करण 7 से 9 फरवरी तक


Vedanta World Music Festival का 7वां संस्करण 7 से 9 फरवरी तक

15 देशों के 150 कलाकार और 22 बैंड देंगे धमाकेदार प्रस्तुतियां

 
World Music Festival Udaipur  2025

उदयपुर, 30 जनवरी |  Vedanta Udaipur World Music Fesltival Season 7, 7 से 9 फरवरी 2025 तक आयोजित होगा।

राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के सहयोग से सहर द्वारा परिकल्पित इस आयोजन को वेदांता हिन्दुस्तान ज़िंक लिमिटेड द्वारा प्रायोजित किया है। इस साल महोत्सव की थीम ‘सारंगी जैसे भूले-बिसरे संगीत वाद्ययंत्रों और राजस्थान की परंपराओं का संरक्षण और प्रचार’ रखी गई है। यह आयोजन सभी के लिए नि:शुल्क रहेगा, जो इसे हर वर्ग के लिए विशेष सांस्कृतिक अनुभव बनाता है।

World Music Festival में 15 से अधिक देशों के 22 Music Bands अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिनमें अर्जेंटीना, ईरान, स्वीडन, स्पेन, आइवरी कोस्ट, कुर्दिस्तान, जर्मनी, हंगरी और रीयूनियन आइलैंड जैसे देश शामिल हैं। इनमें से कई कलाकार भारत में पहली बार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इसके साथ ही भारतीय संगीत जगत की मशहूर हस्तियां शान, कर्ष काले, कनिका कपूर और फऱीदकोट जैसे कलाकार भी इस आयोजन का हिस्सा बनेंगे।

यह Music Festival न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होने वाला है।

Vedanta World Music Festival को उदयपुर के तीन प्रतिष्ठित स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

इस महोत्सव की शुरुआत 7 फरवरी सायं 6 बजे से Gandhi Ground पर आयोजित संगीत संध्या से होगी। 8 और 9 फरवरी को सुबह 8 से 10 बजे तक Manjhi Ka Ghat Udaipur पर शांतिपूर्ण ध्यान सत्रों से होगी। सिटी पैलेस, जग मंदिर और हेरिटेज होटल के मनमोहक दृश्य इन सत्रों को सूर्योदय के समय खास बना देंगे। इसके बाद दोपहर के सत्र  Lake Fatah Sagar पाल पर आयोजित होंगे, जो 8 और 9 फरवरी को दोपहर 3 से 5 बजे तक चलेंगे। यहां दर्शक झील के किनारे बैठकर रोमांटिक संगीत का आनंद ले सकेंगे। शाम के कार्यक्रमों का समापन गांधी ग्राउंड में होगा, जहां तीनों दिन शाम 6 से 10 बजे तक सितारों के नीचे High Energy Performance प्रस्तुत किए जाएंगे।

Saher के संस्थापक संजीव भार्गव ने इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वेदांता उदयपुर वल्र्ड म्यूजिक फेस्टिवल संगीत की विविधता का अनूठा उत्सव है। यह पारंपरिक और आधुनिक दोनों तरह के कलाकारों को मंच प्रदान करता है, ताकि वे अपनी कला के माध्यम से दुनिया भर के दर्शकों से जुड़ सकें और यादगार अनुभव दे सकें। यह महोत्सव संगीत की वह शक्ति दिखाता है, जो संस्कृतियों को जोडऩे और बाधाओं को दूर करने में सक्षम है।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal

Tags