दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन

धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली
 | 
Dharmendra

मुंबई 24 नवंबर 2025 । दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी IANS ने यह जानकारी दी है। करण जौहर ने भी धर्मेंद्र के निधन की पुष्टि करते हुए आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

जानकारी के मुताबिक 89 साल के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं।

उल्लेखनीय है की इससे पहले भी 11 नवंबर को धर्मेंद्र के निधन की खबरें थीं, तब हेमा मालिनी और ईशा देओल ने इन खबरों को खारिज करते हुए नाराजगी जाहिर की थी। धर्मेंद्र को 10 नवंबर को ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था जहाँ वह 2 दिनों तक वैंटिलेटर पर थे, जिसके बाद 12 नवंबर को उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया गया था।

Source: Media Reports

#Dharmendra #BollywoodLegend #RestInPeaceDharmendra #HeManOfBollywood #DeolFamily #HindiCinema #Mumbai #Rajasthan #Udaipur
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News