विजयलक्ष्मी गलुंडिया बनीं CAIT की राष्ट्रीय सह-सचिव

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ले दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ
 | 
Vijaylaxmi Galundia

उदयपुर 20 अप्रैल 2026। देश के लगभग 9 करोड़ व्यापारियों एवं 40,000 से अधिक व्यापारिक संगठनों का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रतिष्ठित संस्था कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) की वार्षिक आम सभा एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के चुनाव नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुए। 

इस अवसर पर उदयपुर की विजयलक्ष्मी गलुंडिया को कैट के नेशनल बोर्ड में सह-सचिव पद पर नियुक्त किया गया। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया एवं राष्ट्रीय महासचिव व सांसद प्रवीण खंडेलवाल द्वारा की गई। इसके साथ ही नई दिल्ली में कैट नेशनल वूमेन समिट 2026 का दो दिवसीय भव्य आयोजन भी सम्पन्न हुआ, जिसमें एक से बढक़र एक प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए गए। इस समिट में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एवं अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली प्रख्यात उद्यमी रूमा देवी के सानिध्य एवं मार्गदर्शन में विजयलक्ष्मी गलुंडिया को कैट वूमेन विंग की मेंबरशिप एवं नेटवर्किंग कमिटी की कन्वीनर भी नियुक्त किया गया।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं और कैट के नेशनल बोर्ड में महिलाओं की सहभागिता सशक्त एवं संतुलित प्रतिनिधित्व को दर्शाती है। उल्लेखनीय है कि नई दिल्ली स्थित हिंदी भवन में आयोजित राष्ट्रीय महिला सम्मेलन में देशभर से आई महिला उद्यमियों एवं प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जहां महिला सशक्तिकरण, व्यापार, उद्यमिता एवं नेतृत्व विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर कैट उदयपुर की ओर से सचिव डॉ. सोनू जैन, नैना जैन, चयनिका गलुंडिया, कल्पना चोरडिय़ा, रीतु भटनागर, अनीता भानावत, सीमा मेहता, ज्योति सहगल, उर्मिला जैन, सीए शानू लोढ़ा, प्रमिला सिरोया, ललिता सियाल सहित पूरे देश से लगभग 400 महिला प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। अंत में विजयलक्ष्मी गलुंडिया ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए कैट संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे भविष्य में और अधिक समर्पण एवं सक्रियता के साथ संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेती हैं।

#Udaipur #Rajasthan #CAIT #WomenEntrepreneurs #IndianBusiness #TradeIndia #WomenLeadership #StartupIndia #BusinessNews #UdaipurNews #RajasthanNews

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News