उदयपुर में पशु चिकित्सालय निरीक्षण में मिलीं खामियां

प्रमुख शासन सचिव विकास एस.भाले ने चेतक स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण कर ऑपरेशन थिएटर समेत कई व्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई और सुधार के निर्देश दिए।
 | 
Rajasthan Animal Husbandry Department Principal Secretary Vikas S. Bhale inspecting facilities at the Government Veterinary Hospital in Chetak, Udaipur, while reviewing operation theatre arrangements and interacting with department officials.

 

 

 

AnimalHusbandry , VeterinaryHospital ,AnimalHealth- उदयपुर 3 अगस्त 2026 - पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास एस. भाले ने किया राजकीय पशु चिकित्सालय का निरीक्षण, व्यवस्थाओं में मिली खामियों पर जताई नाराजगी उदयपुर। पशुपालन विभाग के प्रमुख शासन सचिव विकास एस. भाले उदयपुर प्रवास के दौरान चेतक स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। UdaipurNews

निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय में कई कमियां सामने आईं, जिस पर सचिव ने नाराजगी जताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सचिव भाले ने अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। AnimalHusbandry

ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं को देखकर वे विशेष रूप से नाराज हुए। ऑपरेशन थिएटर में लाइटें बंद मिलीं, जबकि अन्य व्यवस्थाएं भी अस्त-व्यस्त नजर आईं। सचिव ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी ली और कई सवाल किए।

कुछ सवालों के संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। HospitalInspection

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को साफ-सफाई, उपकरणों की उपलब्धता और ऑपरेशन थिएटर सहित अन्य व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने के लिए भी निर्देशित किया गया। VeterinaryHospital

इस दौरान अतिरिक्त निदेशक डॉ. सुरेश जैन, डॉ. लज्जाराम मीणा, डॉ. विजय माने सहित पशुपालन विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

#Udaipur #Rajasthan #AnimalHusbandry #VeterinaryHospital #VikasSBhale #GovernmentHospital #VeterinaryCare #UdaipurNews #RajasthanNews #HospitalInspection #PublicAdministration #AnimalHealth

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News