गुपड़ी पंचायत में फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में खाली कुर्सियां देख भड़के ग्रामीण

प्रशासन के खिलाफ की जमकर नारेबाजी

 | 
Udaipur Village Officials Absent at Relief Camp

 

 

Udaipur Times News, Social Issue, Administrative News , उदयपुर 7 अगस्त 2026 -उदयपुर की वल्लभनगर तहसील के अंतर्गत आने वाली गुपड़ी ग्राम पंचायत में प्रशासन गांवों के संग अभियान के तहत आयोजित फॉलोअप ग्रामीण सेवा शिविर में अधिकारियों की लापरवाही का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं का मौके पर ही त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया गया था।

सरकार की इस योजना से राहत पाने की उम्मीद में जब बड़ी संख्या में ग्रामवासी अपनी समस्याओं की फाइलें लेकर शिविर स्थल पर पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनका पारा चढ़ गया। जनता की समस्याएं सुनने के लिए जिम्मेदार अधिकांश अधिकारियों की कुर्सियां पूरी तरह खाली पड़ी थीं और पूरे शिविर में केवल कुछ गिने-चुने कर्मचारी ही मौजूद नजर आए। Udaipur News

इस गंभीर लापरवाही और अधिकारियों के शिविर से नदारद रहने पर ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। घंटों इंतजार करने के बाद भी जब कोई जिम्मेदार अधिकारी सीट पर नहीं पहुंचा, तो नाराज ग्रामवासी शिविर स्थल से बाहर निकल आए और वहीं पर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया।

ग्रामीणों ने अधिकारियों के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ आक्रोश जताते हुए प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। Village Issues

शिविर में आए लोगों का कहना था कि एक तरफ सरकार फॉलोअप शिविर लगाकर राहत देने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ अधिकारियों की बेरुखी के कारण ग्रामीणों को बिना काम कराए ही वापस लौटना पड़ रहा है। शिविर में ग्रामीणों के इस हंगामे और भारी नारेबाजी के बाद वहां मौजूद सीमित स्टाफ में भी हड़कंप मच गया। Rural Serivce Camp Udaipur 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News