झोलाछाप से इलाज के बाद महिला की मौत पर ग्रामीण आक्रोशित

गुस्साए ग्रामीणों ने डॉक्टर के घर पर बोला हमला 

 | 
Jhola Chaap Doctor

उदयपुर 22 जून 2024। ज़िले के मांडवा थाना क्षेत्र में एक झोलाछाप डॉक्टर से इलाज करवाने के बाद एक ग्रामीण महिला की मौत होने के मामले में परिजनों ने डॉक्टर के घर पर हमला बोल दिया।

लेकिन कथित डॉक्टर को इसकी सुचना मिलने पर वो ग्रामीणों के पहुँचने से पहले ही वो फरार हो गया। लेकिन गुस्साए परिजनों ने पीछे मकान मालिक के घर पर पथराव कर दिया। इसमें दौरान 3 लोग घायल भी हो गए। घटना के बिकरणी गांव में शुक्रवार शाम 7.30 बजे की है। 

मांडवा थानाधिकारी प्रवीण सिंह राजपुरोहित बताते है कि गुस्साएं ग्रामीणों ने दो-तीन घरों पर पथराव किया। हालांकि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं, जल्द आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

थानाधिकारी का कहना हैं की घटना करीब 20 दिन पहले की हैं जहां महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई थीं, शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे महिला के परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर हमला बोल दिया, उसके नहीं मिलने पर लोगों ने क्लिनिक के मकान मालिक के घर पर पथराव कर दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News